Top News

राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं में अनुशासन, सेवा भावना और राष्ट्रप्रेम को जागृत करती है।

पंडित शंभूनाथ शुक्ला विश्वविद्यालय शहडोल में “विकसित भारत युवा कनेक्ट” कार्यक्रम सम्पन्न।

पं. शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय यूनिट द्वारा “विकसित भारत युवा कनेक्ट कार्यक्रम” का भव्य आयोजन किया गया।

रिपब्लिक न्यूज।।

शहडोल मुख्यालय जिला में विश्वविद्यालय परिसर स्थित यह आयोजन क्षेत्रीय निदेशालय, एन.एस.एस. म.प्र. सरकार के सहयोग से माता सबरी बहुउद्देश्यीय सभागार, विश्वविद्यालय परिसर नवपुर में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन,लक्षगीत और एन एस एस अधिकारी डॉ ज्योति सिंह के स्वागत भाषण से हुआ 

डॉ सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की रूप रेखा रखी।

कार्यक्रम के संरक्षक एवं विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. राम शंकर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि – “आज का युवा राष्ट्र की ऊर्जा है। यदि उसकी शक्ति को सही दिशा मिले तो भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का स्वप्न अवश्य साकार होगा। राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं में अनुशासन, सेवा भावना और राष्ट्रप्रेम को जागृत करती है।

मुख्य अतिथि श्रीमती मनीषा सिंह, विधायक जैसिंहनगर ने अपने संबोधन में कहा – “प्रधानमंत्री के ‘विकसित भारत संकल्प’ का मूल आधार युवा ही हैं। यह कार्यक्रम युवाओं में राष्ट्रीयता, नवाचार और सामाजिक जिम्मेदारी का संस्कार देने का महत्त्वपूर्ण प्रयास है। ग्रामीण क्षेत्रों से आए विद्यार्थियों को भी इन गतिविधियों से अवसर मिल रहा है।”

विशिष्ट अतिथि डॉ. अशोक कुमार श्रोत्रिय, क्षेत्रीय निदेशक, एन.एस.एस. भोपाल ने कहा – “एन.एस.एस. के स्वयंसेवक देश की असली ताकत हैं। सेवा और समर्पण की भावना ही राष्ट्र निर्माण की धुरी है। युवाओं को अपनी ऊर्जा समाज और देश के कल्याण में लगानी चाहिए।”

कार्यक्रम में युवा आइकन श्री शिवेन्द्र शुक्ला रीवा ने युवाओं को आह्वान करते हुए कहा – “हम सब मिलकर भारत को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में कार्य करें। युवाओं को रोजगार सृजन, नवाचार और स्टार्टअप की ओर भी कदम बढ़ाना चाहिए।”

कार्यक्रम में युवा आइकन विकास पाण्डेय उप पुलिस अधीक्षक शहडोल ने युवाओं को कहा पुलिस आपकी मदद के लिए है उसे समझे जाने और उसका सम्मान करे मैं nss में कार्य किया है यह संगठन शिक्षा के साथ नैतिक दायित्व का बोध कराता है और शिक्षा तभी सार्थक है जब वह समाज के हित में उपयोगी सिद्ध हो। एन.एस.एस. गतिविधियों से विद्यार्थियों में नेतृत्व और सहयोग की क्षमता विकसित होती है।”

डॉ. अनिल उपाध्याय, जिला समन्वयक एन.एस.एस. शहडोल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि – “स्वयंसेवा और सेवा-भाव ही जीवन को पूर्णता देते हैं। युवाओं को सदैव राष्ट्रहित में कार्य करना चाहिए।”

प्रो. आशीष तिवारी, कुलसचिव ने कहा कि – “एन.एस.एस. केवल एक योजना नहीं, बल्कि एक जीवन दृष्टि है, जो हमें सेवा और कर्तव्य के पथ पर अग्रसर करती है।”अंत में डॉ आशीष तिवारी ने सभी का आभार ज्ञापित किया ।

यह कार्यक्रम युवाओं में ऊर्जा, उत्साह और राष्ट्र सेवा की भावना भरने वाला सिद्ध हुआ। कार्यक्रम में एन एस एस के पुरुष अधिकारी डॉ सिद्धार्थ मिश्रा,डॉ महेंद्र भटनागर,डॉ गंगाधर ढ़ोके,डॉ रुचि सिंह डॉ हरवंश मरावी मनीष, डॉ दिलीप तिवारी और सभी एन एस एस के स्वयं सेवक उपस्थिति थे कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ ।

Previous Post Next Post