Top News

उपसरपंच बंधुओ का फल फूल रहा सोन नदी में रेत उत्खनन का अवैध कारोबार।

खनन माफियाओं की खैर नहीं चंद घंटे में पकड़े गए छह वाहन।

तीन मुरूम से लोड मिनी ट्रक जप्त।

रेत के अवैध कारोबार पर पुलिस की नकेल, तीन वाहन जप्त, सोहागपुर, देवलौंद पुलिस प्रशासन की कारवाही।

बुढार गोहपारू में जारी अवैध उत्खनन रेत का कारोबार। 

रिपब्लिक न्यूज।।

शहडोल मुख्यालय जिला में रेत के अवैध कारोबार पर पुलिस की नकेल, तीन वाहन जप्त, सोहागपुर, देवलौंद पुलिस की कारवाही, बुढार गोहपारू में जारी कारोबार।

खनन माफियाओं की खैर नहीं,, चंद घंटे में पकड़े गए छह वाहन, अब तीन मुरूम से लोड मिनी ट्रक जप्त।

जिला के अंतर्गत रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन करते एक मिनी ट्रक सहित दो ट्रैक्टरों को पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्र में जप्त कर कार्यवाही की है।पुलिस ने इस मामले पर चालक व मालिकों को आरोपी बनाया है, पुलिस का कहना है कि मामले पर खनिज अधिनियम व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

सोहागपुर पुलिस ने बताया कि नरवार गांव में स्थित सोन नदी से रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन करने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कारवाही कि है। पुलिस ने देखा कि एक मिनी ट्रक जिसमें रेत लोड है। वह निपानिया मार्ग की ओर जा रहा है। चालक शिव लाल बैगा से जब पुलिस ने रेत से जुड़े वैध दस्तावेज मांगे तो चालक के पास रेत से जुड़े कोई भी दस्तावेज मौके पर पुलिस को नहीं दिखाया गया। जिस पर पुलिस ने वाहन को जप्त कर थाने में खड़ा कराया है। थाना प्रभारी भूपेंद मणि पांडे ने बताया कि चालक से पूछताछ में पता चला कि वाहन का मालिक, छैक लाल यादव है। थाना प्रभारी ने कहा कि वाहन मालिक और चालक के विरुद्ध खनिज अधिनियम व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

इसी तरह देवलौंद पुलिस ने रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन करते दो ट्रैक्टर को जप्त किया है। थाना प्रभारी सुभाष दुबे ने बताया है कि अलग-अलग स्थान से कार्यवाही की गई है। मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्यवाही को अंजाम दिया है। पुलिस को सूचना मिली थी की रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन ट्रैक्टर ट्रालियों से किया जा रहा है।जिस पर पुलिस ने दो अलग-अलग टीमों का गठन किया और दो ट्रैक्टरों को जप्त कर चालक व मलिक पर मामला दर्ज किया है।

यहां खुले आम अवैध उत्खनन रेत चोरी करने का कारोबार हो रहा है।

वही स्थानीय लोगों का कहना है कि बुढार के जरवाही, बटली, लालपुर ग्राम पंचायत के अंतर्गत नौखढिया घाट सोन नदी से अवैध उत्खनन रेत चोरी कर बेचने का पुनित कारोबार किया जा रहा है, आपको बता दें भाईया इस अवैध रेत उत्खनन कारोबार में ग्राम पंचायत के स्थानीय लोग जैसे ठाकुर बंधुओ के साथ कुछ और अवैध उत्खनन रेत माफियाओं का कारोबार फल फूल रहा है।पुलिस की मिलीभगत से हो रही है। लेकिन कारवाही क्यों नहीं की जा रही है। 

इस तरह गोहपारू थाना क्षेत्र सोन नदी के कई स्थानों से रेत की चोरी दिन दहाड़े जारी है। लोगों का आरोप है कि थाने के मिली भगत से अवैध उत्खनन रेत परिवहन कारोबार जारी है।

Previous Post Next Post