माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा हाई स्कूल एवं हायर सेकेन्ड्री का परीक्षा परिणाम घोषित।
हाई स्कूूल परीक्षा में शहडोल जिला का प्रदेश में दसवां स्थान
हायर सेकेन्ड्री परीक्षा में प्रदेश में शहडोल जिले का छठवां स्थान रहा
हाई स्कूल का परीक्षा परिणाम 83.72 प्रतिशत रहा जो गत वर्ष से 28 प्रतिशत अधिक
हायर सेकेण्डरी का परीक्षा परिणाम 83.63 प्रतिशत रहा जो गत वर्ष से 35.63 प्रतिशत अधिक
प्रदेश की मैरिट सूची में कला संकाय में कुमारी हीना ने दूसरा तथा सौम्या तिवारी ने आठवां स्थान, जीव विज्ञान समूह में कुमारी तिशा जसुजा ने छठवां
हाई स्कूल की मेरिट मे वैभव सिंह ने नौवां स्थान प्राप्त किया
शहडोल 06 मई 2025- माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा शैक्षणिक सत्र 2024-25 के हाई स्कूल एंव हायर सेकेन्ड्री के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। हायर सेकेन्ड्री का परीक्षा परिणाम 83.63 प्रतिशत रहा जो गत वर्ष से 35.63 प्रतिशत अधिक है। शैक्षणिक सत्र 2023-24 में जिले का परीक्षा परिणाम 48 प्रतिशत था। हाई स्कूल का परीक्षा परिणाम 83.72 प्रतिशत रहा जो गत वर्ष से 28 प्रतिशत अधिक है। शैक्षणिक सत्र 2023-24 में 55.39 प्रतिशत था।
कक्षा 12वीं कला संकाय में कुमारी हीना देवी आत्मज भम्मू बंजारा ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शहडोल ने कला समूह में 500 में से 488 अंक प्राप्त कर प्रदेश में दूसरा स्थाना प्राप्त किया है। इसी तरह कुमारी सौम्या तिवारी आत्मज शैलेश तिवारी ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शहडोल ने कला संकाय में 500 में से 482 अंक प्राप्त कर प्रदेश की मेरिट सूची में 8वां स्थान प्राप्त किया है। इसी तरह जीव विज्ञान समूह में कुमार दिशा जसुजा आत्मज श्री अजीत जसुजा टाइम पब्लिक स्कूल टीपीएस शहडोल ने 500 मे से 478 अंक प्राप्त कर प्रदेश की मेरिट सूची में 6वां स्थान प्राप्त किया है। इसी तरह कक्षा 10वीं में वैभव कुमार सिंह आत्मज श्री सत्यपाल सिंह सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बुढ़ार शहडोल ने 500 में से 492 अंक प्राप्त कर मेरिट सूची में 9वां स्थान प्राप्त किया है।
कलेक्टर डाॅ. केदार सिंह ने बताया कि जिले में हाई स्कूल एवं हायर सेकेन्ड्री के परीक्षा परिणाम को बेहतर बनाने के लिए पूरे शैक्षणिक सत्र में प्रयास किए गए । जिन में स्कूलों का सतत निरीक्षण एवं प्राप्त फीडबैक के अनुसार समस्याओं का निराकरण शिक्षकों के लिए उन्मेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन, समग्र शिक्षा अभियान, सेकेन्ड्री एजुकेशन समय पर प्रश्न बैंक का वितरण तथा जिला प्रशासन एवं स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जिले के युवा अधिकारियों को शालाआंें को गोद लेकर बच्चों से जोड़ना, उन्हे शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना एवं प्रतियोगी परीक्षा के लिए तैयार करना एवं हर महीने विषय शिक्षकों का प्रशिक्षण शामिल हैं।
हायर सेकेण्डरी परीक्षा में जिले के लड़कियों ने मारी बाजी, लड़कियों का परीक्षा परिणाम 84.61 प्रतिशत रहा।
हायर सेकेण्डरी का परीक्षा परिणाम 83.55 प्रतिशत रहा जो गत वर्ष से 35.55 प्रतिशत अधिक।
शहडोल 06 मई 2025- माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा शैक्षणिक सत्र 2024-25 के हायर सेकेण्डरी के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। हायर सेकेण्डरी का परीक्षा परिणाम 83.55 प्रतिशत रहा जो गत वर्ष से 35.55 प्रतिशत अधिक है। शैक्षणिक सत्र 2023-24 में जिले का परीक्षा परिणाम 48 प्रतिशत था। हायर सेकेण्डरी परीक्षा में जिले के बालिकाएं ने मारी बाजी, बालिकाओं का परीक्षा परिणाम 84.61 प्रतिशत रहा। जबकि बालकों का परीक्षा परिणाम 82.08 प्रतिशत रहा।
जिले में हायर सेकेण्डरी परीक्षा में 8404 नियमित छात्रों ने परीक्षा हेतु पंजीयन कराया था। जिसमें 3545 बालक तथा 4859 बालिकाएं शामिल रहीं। परीक्षा में कुल 8375 नियमित छात्र शामिल हुए जिसमें 3527 बालक एवं 4848 बालिकाएं शामिल रहीं। परीक्षा में पास हुए विद्यार्थियों की संख्या 6997 रही। जिसमें 2895 बालक तथा 4102 बालिका शामिल हैं। जिले में 4449 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में 2528 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी में तथा 20 विद्यार्थी तृतीय श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण किए।
जिले का हाई स्कूल का परीक्षा परिणाम उत्साह जनक रहने पर कमिश्नर शहडोल संभाग सुरभि गुप्ता, आईजी शहडोल जोन अनुराग शर्मा, कलेक्टर डॉ केदार सिंह, पुलिस अधीक्षक रामजी श्रीवास्तव, अपर कलेक्टर सरोधन सिंह, एसडीएम सोहागपुर अरविंद शाह, जिला शिक्षा अधिकारी फूलसिंह मारपाची, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास आनन्द राय सिन्हा, एपीसी अरविंद कुमार पाण्डेय सहित शिक्षा जगत से जुड़े अन्य अधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है तथा परीक्षा परिणाम का श्रेय विद्यार्थियों तथा उनके गुरूजनों की मेहनत को दिया हैं, साथ ही भविष्य में भी इसी तरह के प्रयासों से जिले का नाम रोशन करने की अपेक्षा की है।