Top News

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा।

रिपब्लिक न्यूज़।।

शहडोल मुख्यालय जिला एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जैतपुर बिरौडी में सीबीएसई बोर्ड के कक्षा 10वीं एवं 12वीं सत्र 2024-25 का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा कक्षा 12वीं में 59 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया 56 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी तथा 3 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी में पास हुए प्रेमलाल सिंह ने 85%से अधिक अंक लेकर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं कक्षा 10वीं में 75 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया पूरे 75 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा पास किया अभिताभ सिंह ने 88 प्रतिशत अंक लेकर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया 1 इसी वर्ष विद्यालय के दो विद्यार्थी आशीष कुमार एवं पारस सिंह का चयन JEE एडवांस परीक्षा के लिए के लिए हुआ है विद्यालय की इस सफलता में संभागीय उपायुक्त श्रीमती डॉक्टर उषा अजय सिंह जी एवं सहायक आयुक्त श्री आनंद राय सिंन्हा जी के कुशल निर्देशन एवं विद्यालय प्रबंधन तथा विद्यालय की स्टाफ के मेहनत तथा विद्यार्थियों के लगन से संभव हो पाया है विद्यालय ने CBSE परीक्षा परिणाम में संभागीय विशिष्ट संस्थाओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया है

Previous Post Next Post