Top News

धूमधाम से निकाली जाएगी भगवान परशुरामजी की शोभायात्रा।

भगवान परशुरामजी की निकली जाएंगी भव्य शोभायात्रा।


रिपब्लिक न्यूज़।।

शहडोल मुख्यालय जिला के नगर मुख्य जय स्तंभ चौक से लेकर मोहन राम मंदिर तक प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी दिनांक 30.04.25 दिन बुधवार, वैशाख मास के शुक्ल पक्ष तृतीया तिथि (अक्षय तृतीया) शायं 4:30 बजे जय स्तंभ चौक (शहडोल) से भगवान विष्णु के छठवें अवतार परशुराम जी स्वामी के जन्मोत्सव पर भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी।

भगवान परशुराम के पूजन उपरांत यात्रा प्रारम्भ होगी, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए मोहनराम मंदिर शहडोल में पहुंचेगी, जहाँ भगवान श्री राम एव भगवान परशुराम की पूजन व महाआरती उपरांत यात्रा सम्पन्न होगी। 

उक्त यात्रा में समस्त विप्र बंधु आमंत्रित हैं।

जय स्तंभ चौक पर दोपहर 2.00 बजे से विशाल भंण्डा़रे का आयोजन किया गया है, ब्राह्मण समाज शहडोल।

Previous Post Next Post