Top News

भाजपा जिला कार्य समिति की बैठक संपन्न हुई। जिसमें जिले के पदाधिकारी शामिल हुए।

आज दिनांक 20 जून 2024 को भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में जिला कार्य समिति की बैठक संपन्न हुई।

जिसमें जिले के पदाधिकारी मंडल के पदाधिकारी एवं मोर्चों के पदाधिकारी शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता, श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर नमन किया गया। 

कार्यक्रम का मंच संचालन ज़िला महा मंत्री संतोष लोहानी के द्वारा किया गया।


रिपब्लिक न्यूज।।

शहडोल // मुख्यालय जिला के भाजपा कार्यालय में कार्य समिति के बैठक में शामिल सभी का जिला अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं का और अतिथियों का स्वागत किया और उन्होंने कहा कि यह हम सबके लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है।

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र में लगातार तीसरी बार एनडीए की सरकार बनी है पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई शुभकामनाएं एवं अभिनंदन। 

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एवं प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णु दत्त शर्मा के निर्देशानुसार आगामी समय में निम्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है उन्होंने बताया कि हम 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाते हैं।

भारत के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशेष प्रयासों से 21 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र संघ के 193 सदस्य देशों के समर्थन से 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने की घोषणा की गई थी, 

माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी 21 जून 2024 को श्रीनगर में योग दिवस के कार्यक्रम में शामिल होकर सभी उपस्थित  जनसमूह के साथ योगा भी करेंगे।

जिला अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह ने बताया कि पार्टी द्वारा प्रत्येक मंडल पर कम से कम एक योग शिविर आयोजित किया जाएगा,

सभी मोर्चा एवं प्रकोष्ठ जिला स्तर पर एक योग शिविर का आयोजन करेंगे तथा इस कार्यक्रम में सभी जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

यह कार्यक्रम शिक्षण संस्थान सामाजिक संस्थाओं इत्यादि द्वारा भी आयोजित किया जाएगा, सभी कार्यक्रमों में भी जनप्रतिनिधियों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित हो और इस कार्यक्रम में सहयोग प्रदान करें ,योग शिविर के कार्यक्रम में समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों कलाकारों खेल जगत के व्यक्तियों तथा जनप्रतिनिधियों इत्यादि का वीडियो, फोटो भी अधिक से अधिक प्रसारित एवं प्रचारित करें।

जिला अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि 23 जून को डॉक्टर मुखर्जी स्मृति दिवस एवं 6 जुलाई को डॉक्टर मुखर्जी जयंती है, हम सभी कार्यकर्ताओं के प्रेरणा स्रोत डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का स्मृति दिवस 23 जून पार्टी द्वारा बूथ स्तर पर आयोजित होने वाले 6 प्रमुख कार्यक्रमों में से एक है सभी भूतों पर डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि सार्वजनिक स्थान पर उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा उनके विचार त्याग एवं बलिदान पर व्याख्यान किया जाएगा 

जिला स्तर पर डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के विचार एवं प्रेरणा से संबंधित विचार गोष्ठी का आयोजन भी किया जाएगा

23 जून से 6 जुलाई तक सभी बूथ पर एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने दिनांक 5 जून 2024 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दिल्ली के बुद्ध जयंती पार्क में पीपल का पेड़ लगाकर एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की थी इस अभियान के तहत पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को एक पेड़ मां के नाम लगाना है और साथ ही साथ लोगों को भी पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करना है 

स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत को ध्यान में रखते हुए तालाब कुआ एवं अन्य जल स्रोतों को लक्ष्य लेकर प्लास्टिक रहित अभियान 6 जुलाई तक चलाया जाएगा ।

25 जून को आपातकाल का काला दिवस मनाया जाएगा।

 25 जून सन 1975 को कांग्रेस शासन द्वारा आपातकाल लागू किया गया था तथा लोकतंत्र की हत्या की गई थी मानवाधिकारों का हनन एवं देशवासियों पर विभिन्न प्रकार के अत्याचार को देश के इतिहास में काला दिवस के रूप में जाना जाता है सभी जिलों में आपातकाल के संबंध में कार्यक्रमों का आयोजन हो विचार गोष्ठी एवं प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर सोशल मीडिया के माध्यम से आपातकाल को कांग्रेस द्वारा लोकतंत्र पर किए गए हमले के रूप में प्रचारित एवं प्रसारित भी किया जाएगा साथी निशा बंदियों से संपर्क कर और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों से संपर्क कर उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा।

30 जून को होगा प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम।

माननीय प्रधानमंत्री द्वारा विभिन्न सामाजिक विषयों पर मन की बात देशभर में बहुत ही लोकप्रिय है इस कार्यक्रम से समाज को नया आयाम तथा विभिन्न सकारात्मक कार्यों के प्रति प्रोत्साहन मिलता है सभी बूथों पर सामूहिक रूप से मन की बात कार्यक्रम को सुना जाए पार्टी के सभी पदाधिकारी मन की बात कार्यक्रम को किसी न किसी स्थान पर आवश्यक रूप से सुने और लोगों को भी सुनाएं ।

बताए गए उपरोक्त कार्यक्रमों में माननीय प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णु दत्त शर्मा जी द्वारा उपरोक्त संगठनात्मक कार्यक्रमों हेतु प्रदेश स्तरीय टोलियां गठित की गई है और जिला कार्य समिति की बैठक में भी शहडोल जिले में सभी कार्यक्रमों के लिए प्रभारी और सदस्य नियुक्त किए गए हैं ।

कार्यक्रम के अंत में लोकसभा संयोजक रहे प्रकाश जगवानी ने आभार प्रदर्शन किया और कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता टाट बिछाने से लेकर जिला अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष बनता है, 

साथ ही साथ उन्होंने लोकसभा के चुनाव में प्रचंड जीत पर सभी कार्यकर्ताओं को ढेरों बधाई दी।

इस कार्यक्रम में जिला कार्य समिति के मंच पर भारतीय जनता पार्टी शहडोल जिला अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह एवं व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक पदम खेमका, विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक चंद्रेश द्विवेदी, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक रविंद्र सिंह, लोक सभा शहडोल के संयोजक प्रकाश जगवानी, विधान सभा व्यौहारी के संयोजक लक्ष्मण गुप्ता, विधानसभा जयसिंहनगर के संयोजक गिरधर प्रताप सिंह, विधानसभा जैतपुर के संयोजक दौलत मनमानी, जिला महामंत्री संतोष लोहानी उपस्थित रहे।

उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी सुनील मिश्रा सहायक मीडिया प्रभारी अरुण द्विवेदी के द्वारा दी गई।

Previous Post Next Post