Top News

अवैध उत्खनन रेत भंडारण पर विभाग की बड़ी कार्यवाही संबंधित भुमि स्वामियों के ऊपर होगा मामला दर्ज।

अवैध उत्खनन रेत भंडारण पर किया गया कार्यवाहीं।

अवैध उत्खनन रेत भंडारण भूमि स्वामियों पर होगा मामला दर्ज जिला प्रशासन।

रिपब्लिक न्यूज।।

शहडोल मुख्यालय जिला के क्षेत्र अंतर्गत अवैध रेत उत्खनन कारोबार और भंडारण की जानकारी संबंधित विभाग और जिला प्रशासन को मिल रहा है ऐसा ही एक मामला विगत कई दिनों से ग्राम पंचायत  नरवार एवं बिजौरी तहसील एवं थाना सोहागपुर क्षेत्र अंतर्गत रेत का अवैध उत्खनन एवं भण्डारण की शिकायतें प्राप्त हो रही थी। 

इस संबंध मे जिला कलेक्टर के निर्देशन एवं जिला खनिज अधिकारी शहडोल के मार्गदर्शन में आज दिनांक 17. 06 .2026 दिन बुधवार को खनिज विभाग एवं वन विभाग द्वारा ग्राम पंचायत बिजौरी, बगैहा एवं नरवार क्षेत्रों का मौका निरीक्षण किया गया।

संबंधित विभाग के दल द्वारा ग्राम बिजौरी स्थित मुड़ना नदी के पास  रेत का अवैध भण्डारण पाया गया है। नदी के पास लगभग 250 घन मीटर अमृत सरोवार तालाब के पास लगभग 200 घन मीटर एवं वहीं रास्ते के किनारे लगभग 70 घन मीटर रेत का अवैध उत्खनन भंडारण पाया गया है। उक्त स्टॉक भंडारण मे मौजूद रेत को जेसीबी मशीन की मदद से मिट्टी मिलाकर विनष्ट किया गया है। अवैध रेत भण्डारण के स्थल से शिकायतकर्ता से सम्पर्क किया गया। उन्हें शिकायती स्थल पर उपस्थित होने को कहा गया पर कोई भी शिकायतकर्ता मौक़े पर उपस्थित नहीं हुए। इसके पूर्व भी ग्राम बिजौरी में संबंधित विभाग के द्वारा 300 घन मीटर अवैध रेत के भण्डारण पर कार्यवाही की गयी है  इस संबंध मे निजी भूमियों पर अवैध रुप से रेत उत्खनन भंडारण पाया गया है।

स्थानीय विशेष सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार इस अवैध उत्खनन रेत भंडारण क्षेत्र के माथुर नाम व्यक्ति और ठेकेदार के मैनेजमेंट गौतम कर्मचारियों के मिली भगत से अवैध रेत उत्खनन भंडारण कर व्यापार किया जा रहा है।

अवैध उत्खनन रेत भंडारण स्थल उक्त भूमियों को चिन्हकित किया गया है तथा राजस्व विभाग से सत्यापन करने के उपरान्त संबंधित भूमि स्वामियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज़ किया जावेगा। 

उक्त स्थान पर रेत खनन ना हो इसके लिए खनिज एवं वन विभाग के अमले द्वारा सतत निगरानी रखी जा रही है। 

यह कार्यवाही संबंधित विभाग के खनिज निरीक्षक एवं खनिज अमले की उपस्थिति में की गयी।

Previous Post Next Post