युवा कांग्रेस ने सरकार का पुतला दहन किया।
युवा कांग्रेस ने सरकार विरोधी प्रदर्शन कर नारे लगाए।
रिपब्लिक न्यूज।।
भोपाल // मध्यप्रदेश राज्य के शहडोल संभाग मुख्यालय में पुतला दहन किया गया।
मामला नीट परीक्षा में धांधली एवं पेपर लीक के विरोध में आज दिनांक को शाम 4:00 बजे शहर के जय स्तंभ चौक पर युवा कांग्रेस शहडोल ने युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुपम गौतम के नेतृत्व में भैंस के आगे बीन बजाकर एन डी ए सरकार के खिलाफ सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया गया एवं केंद्र सरकार का पुतला दहन किया गया।
पुतला दहन कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह मरावी, राम नरेश तिवारी, राजेश सोंधिया, प्रदीप तिवारी, सुफियान खान, अभिषेक शुक्ला, सुनील तिवारी, प्रभात शुक्ला, निशांत जोशी, सनी खान, सभी खान बंटी, सोनू चौबे अलीम खान शेख आबिद, नमो गर्ग, शिवम गोस्वामी, ऋषभ वर्मा, आशीष, सोहेल, देव प्रजापति एवं भारी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
