Top News

बीट प्रभारी एवं ठेकेदार के गुर्गों के मिली भगत से मथुरा का अवैध रेत उत्खनन कारोबार धड़ल्ले से संचालित।

रेत के अवैध स्टॉक पर कार्यवाही।

रिपब्लिक न्यूज ।। 

शहडोल मुख्यालय जिला के क्षेत्र में हो रहे रेत के अवैध उत्खनन कारोबार व्यापार पर संबंधित विभाग अधिकारी और जिला प्रशासन हो रहे नकाम आए दिन जिला के कई क्षेत्रों पर अवैध रेत उत्खनन कारोबार धड़ल्ले से संचालित है इन दिनों जैतपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत कुनूक नदी में दिन रात रेत का अवैध उत्खनन कारोबार किया जा रहा है। बुढार थाना क्षेत्र के जरवाही में सोन नदी से धड़ल्ले से संचालित हो रहा है। ऐसा ही एक मामला सामने आया था तहसील सोहागपुर स्थित ग्राम नरवार एवं बिजोरी से रेत खनिज के अवैध खनन एवं परिवहन की लगातार शिकायत प्राप्त हो रही थी जिसकी जाँच हेतु कलेक्टर शहडोल के निर्देश प्राप्त हुए खनिज अधिकारी शहडोल के मार्गदर्शन में दिनांक 07.06.2026 को खनि निरीक्षक की उपस्थिति में ग्राम बिजौरी एवं नरवार क्षेत्रों का मौका निरीक्षण किया गया। जिसमे ग्राम बिजौरी में जगह-जगह पर रेत खनिज के अवैध भण्डारण पाए गये है बिजौरी मार्ग के किनारे लगभग 60 घन मी. रेत रखी पायी गयी है।

ग्राम बिजौरी स्थित पुरानी बैगा कॉलोनी पर लगभग 200 घन मी. रेत इकठ्ठा कर रखी गयी थी इसके अतिरिक्त अन्य स्थानों पर लगभग 50 घन मी. रेत पायी गयी है। उक्त सभी रेत भण्डारण शासकीय भूमि पर पाया गया है। उक्त सभी स्थानों पर बरसात के दिनों के लिए अवैध रेत उत्खनन कर भंडारित किया जा रहा था। 

खनिज विभाग के द्वारा एक जेसीबी मशीन बुलाकर सभी भण्डारण स्थलों पर रेत में मिट्टी मिलकर विशिष्टीकृत किया गया है। भण्डारण स्थल पर कोई वाहन नहीं पाए गये है। आस-पास के लोगों से पूछताछ की गयी पर लोगों के द्वारा भण्डारनकर्ता व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गयी है। विभाग द्वारा भण्डारनकर्ता व्यक्ति का पता लगाया जा रहा है मौके पर लगभग 310 घन मी. रेत का विशिष्टीकृत संबंधित खनिज अधिकारियों द्वारा किया गया।

लेकिन वही स्थानीय विशेष सूत्रों अनुसार प्राप्त जानकारी इस अवैध उत्खनन रेत भंडारण ठेकेदार के कुछ गुर्गों और मथुरा नामक व्यक्ति जिसने अपने फायदे के लिए पूरे परिवार के लोगों को शामिल कर रखा है। सब इन्हीं के मिली भगत से रेत का काला कारोबार किया जा रहा है जिसमें वन विभाग के कई क्षेत्र पर रेत का अवैध उत्खनन किया जाता है वहीं अवैध उत्खनन रेत ठेकेदार के गुरुओं के साथ बीट प्रभारी के मिली भगत से स्थानीय स्तर पर रेत का व्यापार करते हैं।

विगत माह पहले इन्हीं स्थान से परिवहन कर रहे वाहनों पर विभाग द्वारा नियमानुसार अवैध परिवहन के प्रकरण दर्ज किये गये है जिनमे जुर्माने की कार्यवाही की जा चुकी है।

उक्त स्थान पर रेत खनिज की चोरी न हो इसके लिए खनिज पुलिस एवं वन विभाग द्वारा रेत उपलब्धता वाले क्षेत्रों की सतत निगरानी रखी जा रही है।

Previous Post Next Post