Top News

स्वास्तिक बिल्डर्स ने शासकीय भूमि पर कब्जा कर बनाया कालोनी।।

शासकीय नाले की भूमि पर स्वास्तिक का कब्जा।

 बनाया ग्रीन वैली कॉलोनी।

हाईकोर्ट के आदेश की अवहेलना का आरोप।

रिपब्लिक न्यूज।।

शहडोल मुख्यालय बिल्डर्स से शासकीय भूमि अधिग्रहण कर बनाया कालोनी जिला के ग्राम फतेहपुर, तहसील सोहागपुर स्थित खसरा क्रमांक 60/186 की शासकीय नाले की भूमि पर कथित अवैध कब्जा कर “ग्रीन वैली” नाम से कॉलोनी विकसित किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में एक अधिवक्ता द्वारा संभाग में संभागायुक्त शहडोल एवं जिला कलेक्टर शहडोल को जानकारी सहित लिखित शिक़ायत दर्ज कराई है।

शिकायत में बताया गया है कि उक्त भूमि शासकीय नाले की होने के बावजूद भू-माफियाओं/कॉलोनाइजर द्वारा कब्जा कर कॉलोनी का निर्माण किया गया। वहीं, इस भूमि को लेकर वर्ष 2021 में माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर द्वारा यथास्थिति बनाए रखने का आदेश भी पारित किया गया था। 

आरोप यह है कि इसके बावजूद आदेश की अवहेलना करते हुए निर्माण कार्य जारी रखा गया और प्लॉट व मकानों की बिक्री तक कर दी गई।

आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि इस प्रकरण में कलेक्टर शहडोल एवं अनुविभागीय अधिकारी सोहागपुर पक्षकार रहे हैं, जिससे उन्हें न्यायालयीन आदेश की जानकारी होना स्वाभाविक है। 

ऐसे में कॉलोनाइजर के विरुद्ध अवमानना की कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई गई है।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि स्टेटस को के तथ्य को छुपाकर आम नागरिकों को गुमराह किया गया, जो कि कानूनी छल एवं धोखाधड़ी की श्रेणी में आता है।

 नाले की भूमि पर निर्माण से भविष्य में जल निकासी प्रभावित होने और क्षेत्र में जलभराव जैसी समस्याएं उत्पन्न होने की आशंका जताई गई है।

प्रशासन से मांग की गई है कि मामले की तत्काल जांच कर शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाया जाए। 

अवैध निर्माण पर कार्रवाई हो तथा दोषियों के विरुद्ध वैधानिक एवं दंडात्मक कदम उठाए जाएं। साथ ही हाईकोर्ट के आदेश के उल्लंघन पर अवमानना की कार्यवाही शुरू करने की भी मांग की गई है।

मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर भी चर्चा तेज हो गई है और लोगों ने प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई की अपेक्षा जताई है।

Previous Post Next Post