लापरवाह अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर कार्यवाही का गिरा गाज।
राजस्व प्रकरणों के निराकरण उदासीनता पर तीन पटवारी तत्काल प्रभाव से निलंबित।
कलेक्टर ने एक तहसीलदार दो नायब तहसीलदारों को जारी किया कारण बताओ नोटिस।
रिपब्लिक न्यूज।।
शहडोल // मुख्यालय जिला कलेक्टर तरूण भटनागर ने राजस्व प्रकरणों के निराकरण कार्य में उदासीनता बरतने पर जिले में पदस्थ एक तहसीलदार दो नायब तहसीलदार को कारण बताओ नोटिस जारी किये है।
वहीं तीन पटवारियों को तत्काल प्रभाव निलंबित कर दिये है। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में तहसीलदार गोहपारू लक्ष्मण पटेल एवं प्रभारी नायब तहसीलदार ब्यौहारी शिवकुमार सिंह, नायब तहसीलदार गोहपारू रामकिशोर पदमाकर को कारण बताओ नोटिस जारी कर कहा है कि राजस्व प्रकरण अन्तर्गत जिले में नक्शा तरमीम कार्य की प्रगति समय ई-केवायसी एवं पीएम किसान योजना से संबंधित कार्य कराये जाने के उद्देश्य से विशेष राजस्व अभियान दिनांक 01.05.2024 से 25.05.2024 तक प्रचलित था।
उक्त कार्य में गंभीर उदासीनता बरतने के कारण तीनों राजस्व अधिकारियों को कारण बताओं नोटिस जारी किये है। कलेक्टर ने अपने आदेश में कहा है कि लगातार निर्देशों के बावजूद भी नक्शा तरमीम की प्रगति संतोषजनक नही है। इससे यह स्पष्ट होता है कि आपके द्वारा अपने पदीय दायित्वों में घोर लापरवाही एवं वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना की गई है।
आपका यह कृत्य म०प्र० सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम 3 में वर्णित प्रावधानों के प्रतिकूल है एवं कदाचरण की श्रेणी में आता है।
कलेक्टर ने जारी कारण बताओं नोटिस में कहा है कि पत्र प्राप्ति के 03 दिवस के अन्दर आप अपना जवाब प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। जवाब सन्तोष जनक न होने की दशा में आपके विरुद्ध म०प्र०, सिविल सेवा (वर्गीकरणं, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1966 के तहत अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी।
वही कलेक्टर ने शहडोल जिले के ब्यौहारी तहसील क्षेत्र अंतर्गत पदस्थ पटवारी रामदीन सिंह, पटवारी गोहपारू गजराज सिंह एवं पटवारी प्रिया पटेल को राजस्व प्रकरणों के निराकरण में गंभीर लापरवाही एवं वरिष्ठ अधिकारियो के दिये निर्देशो की अवहेलना करने पर सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के प्रावधनों के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिये है।
