Top News

शिक्षित बेरोजगारों के लिए रोजगार का सुनहरा मौका।

एसआईएस सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर तथा सुरक्षा अधिकारी की भर्ती शिविर दिनांक 17 जून से आयोजित होगा।


अनूपपुर // जिला के सभी शिक्षित बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए एस.आई.एस. इण्डिया लिमिटेड, अनुपपुर द्वारा सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर तथा सुरक्षा अधिकारी के भर्ती हेतु विशेष रोजगार शिविर का आयोजन 17 से 26 जून तक किया जाएगा।

यह शिविर 17 जून 2024 को कोतमा जनपद पंचायत परिसर, 18 जून 2024 को शासकीय आईटीआई कोतमा, 19 जून 2024 को बदरा जनपद पंचायत परिसर, 20 जून 2024 को पुष्पराजगढ़ जनपद पंचायत परिसर, 21 जून 2024 को शासकीय महाविद्यालय पुष्पराजगढ़, 24 जून 2024 को जैतहरी जनपद पंचायत पंचायत, 25 जून 2024 को शासकीय महाविद्यालय जैतहरी तथा 26 जून 2024 को तुलसी कॉलेज अनूपपुर में प्रातः 10ः30 बजे से शाम 3ः00 बजे तक आयोजित की जाएगी।

सुरक्षा जवान हेतु शैक्षणिक योग्यता 10 वीं पास /फेल, आयु 19 से 40 वर्ष, सुरक्षा सुपरवाइजर हेतु शैक्षणिक योग्यता 12 वीं पास, आयु 21 से 40 वर्ष तथा सुरक्षा अधिकारी हेतु शैक्षणिक योग्यता स्नातक, आयु 21 से 36 वर्ष होना चाहिए।

इस भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए शिक्षित बेरोजगार अभ्यर्थी इस मोबाइल नम्बर 8602464107 पर संपर्क कर सकते हैं। 

Previous Post Next Post