Top News

नाबालिग के साथ 5 लोगों ने किया गैंगरेप, सभी आरोपी फरार।


रिपब्लिक न्यूज।।

शहडोल // मुख्यालय जिला नगर क्षेत्र अंतर्गत एक बार फिर एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां कोतवाली शहडोल क्षेत्र के ग्राम कल्याणपुर में बीती रात 15 साल की एक किशोरी के साथ 5 अज्ञात लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार किशोरी अपने किसी मित्र के साथ बीती शाम कल्याणपुर के पास जंगल में गई थी। इसी दौरान कुछ और लोग भी वहां पर पहुंच गए। सभी ने मिलकर किशोरी के साथ गैंगरेप किया। बता दें कि शहडोल में अभी बीते दिनों ही ASI की हत्या हो गई थी। यह मामला अभी ठंडा भी नहीं हो पाया था कि अब गैंगरेप की इस बड़ी घटना से इलाके के लोगों में खौफ है।

आरोपियों की पहचान में जुटी पुलिस प्रशासन।

घटना की पुष्टि होने के बाद पुलिस के द्वारा मामले में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। वहीं पुलिस अब बदमाशों की पहचान में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पूरी घटना को लेकर शहडोल के पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक ने कहा कि जल्द ही मामले का पूरा खुलासा कर दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है, जल्द ही वह सलाखों के पीछे होंगे। और वही पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक ने यह भी कहा कि किसी भी स्थिति में जिला क्षेत्र में बदमाशों को बढ़ने नहीं दिया जाएगा, और हमेशा की तरह शांति व्यवस्था कायम रहेगा।

संभागीय मुख्यालय क्षेत्र कोतवाली थाना का मामला।

जानकारी अनुसार यह कि ये घटना कहीं और की नहीं बल्कि संभागीय मुख्यालय का है, जहां पर शहडोल पुलिस जोन के ADGP के अलावा DIG शहडोल और पुलिस अधीक्षक के अलावा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अधिकारी पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी रहते हैं।

पुलिस लाइन में सैकड़ों वर्दीधारी भी मौजूद हैं। इसके बावजूद मुख्यालय से ही सटे जंगल में बदमाश इस तरह की घटना को अंजाम दे रहे हैं। इससे कहीं न कहीं यह माना जा सकता है कि बदमाशों के मन से पुलिस का भय खत्म हो चुका है।

Previous Post Next Post