मध्यप्रदेश में नए मंत्री मंडल का हुआ गठन।
मंत्री परिषद शपथ ग्रहण समारोह आयोजन कार्यक्रम हुआ संपन्न।
प्रदेश के राज्यपाल ने दिलाई नए मंत्री परिषद के सदस्यों को शपथ।
मध्यप्रदेश में 18 केबिनेट और 10 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ।
शहडोल जिला में नहीं मिला किसी एक को भी स्थान।
रिपब्लिक न्यूज ।।
भोपाल // मध्य प्रदेश में आज नए मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ राजभवन भोपाल में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने 18 केबिनेट और 10 राज्य मंत्रियों को शपथ दिलाई।
मध्यप्रदेश में शपथ लेने वाले मंत्रियों के नाम कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रह्लाद पटेल, एदल सिंह कसाना नारायण सिंह कुशवाहा, विजय शाह, राकेश सिंह, तुलसी सिलावट, प्रदुम्न सिंह तोमर, करण सिंह वर्मा, संपतिया उईके उदय प्रताप सिंह, निर्मला भूरिया, विश्वास सारंग, गोविंद सिंह राजपूत, इंदर सिंह परमार, नागर सिंह चौहान, चैतन्य कश्यप, राकेश शुक्ला,
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार )
कृष्णा गौर, धर्मेंद्र लोधी, दिलीप जायसवाल, गौतम टेटवाल, लखन पटेल, नारायण पवार
राज्यमंत्री – राधा सिंह, प्रतिमा बागरी, दिलीप अहिरवार, नरेन्द्र शिवाजी पटेल।
शपथग्रहण विधि समारोह में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सहित कई वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी रही है।
प्रदेश में मिली इनको जिम्मेदारी किस मंत्री को मिला कौन सा विभाग।
1. कैलाश विजयवर्गीय - गृह मंत्री 2. प्रहलाद पटेल - लोक निर्माण कुटीर एवं ग्रामीण उद्योग मंत्री 3. राकेश सिंह - शहरी विकास व आवास मंत्री। 4. विश्वास सारंग - संसदीय कार्य व भोपाल गैस त्रासदी पुनर्वास मंत्री 5. प्रदुम्न सिंह तोमर - स्वास्थ्य मंत्री 6. तुलसी सिलावट - ऊर्जा मंत्री 7. एदल सिंह कंसाना - कृषि मंत्री 8. कुं.विजय शाह - वित्त मंत्री। 9. निर्मला भूरिया - अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री 10. संपतिया उईके - महिला बाल विकास मंत्री 11. गोविंद सिंह राजपूत - चिकित्सा शिक्षा मंत्री। 12. करण सिंह वर्मा - जल संसाधन मंत्री 13. इंदर सिंह परमार - राजस्व व परिवहन मंत्री 14. राव उदयप्रताप सिंह - उद्योग मंत्री 15. नारायण कुशवाह - वन मंत्री 16. नागर सिंह चौहान पशुपालन मंत्री 17. चैतन्य कश्यप - श्रम मंत्री। 18. राकेश शुक्ला - खेल युवा कल्याण व तकनीकी शिक्षा मंत्री।
