Top News

गेहूं उपार्जन हेतु किसानो का पंजीयन 31 मार्च तक किया जाएगा साथ में पंजीयन एवं उपार्जन के सफल संचालन हेतु कंट्रोल रूम कार्यालय स्थापित किया गया।

किसानों का पंजीयन एवं उपार्जन के सफल संचालन हेतु कंट्रोल रूम स्थापित।

रिपब्लिक न्यूज़।।

शहडोल मुख्यालय जिला कलेक्टर डॉ केदार सिंह ने आदेश जारी कर रवि विपणन वर्ष 2025-26 के समर्थन मूल्य पर किसानों के पंजीयन कार्य एवं उपार्जन कार्य को सुचारू रूप से संचालन हेतु कलेक्टर कार्यालय शहडोल में कंट्रोल रूम स्थापित किया है।

कंट्रोल रूम का दूरभाष क्रमांक 07652-2453 71 है तथा कंट्रोल रूम प्रातः 10:00 बजे से शाम 6:00 तक चालू रहेगा।

कंट्रोल रूम में प्राप्त शिकायतों के निराकरण करने हेतु कंट्रोल रूम प्रभारी प्रबंधक लोक सेवा प्रबंधन शहडोल, के सहयोग से कंट्रोल रूम में संलग्न कंप्यूटर ऑपरेटर की ड्यूटी उपार्जन कार्य संपन्न होने तक लगाई गई है।

 गेहूं उपार्जन हेतु किसानो का पंजीयन 31 मार्च तक।

कलेक्टर ने जिला प्रबंधक लोक सेवा केंद्र, जिला समन्वयक कॉमन सर्विस सेंटर, जिला समन्वयक एमपी ऑनलाइन जिला शहडोल को पत्र जारी किया है कि रवि विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन हेतु किसान पंजीयन का कार्य 20 जनवरी 2025 से 31 मार्च 2025 तक किया जाना है। शासन द्वारा अतिरिक्त माध्यमों, एमपी ऑनलाइन, किओस्क, कॉमन सर्विस सेंटर, लोक सेवा केंद्र एवं साइबर कैफे पर भी किसान पंजीयन करने की सुविधा उपलब्ध की जानी है। जारी पत्र में कहा गया है कि किसान पंजीयन कार्य के इच्छुक एजेंसी संचालकों को ई उपार्जन पोर्टल पर पंजीयन हेतु आवेदन करने के लिए निर्देशित कर पालन कराना सुनिश्चित करें। 

गेहूं उपार्जन हेतु किसान पंजीयन के संबंध में निर्देश जारी। 

कलेक्टर ने सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, सभी तहसीलदार एवं समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत शहडोल को निर्देश जारी किए हैं कि रवि विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन हेतु किसान पंजीयन का कार्य 20 जनवरी 2025 से 31 मार्च 2025 तक किया जाएगा। इस हेतु जिले में ग्राम पंचायत स्तर पर सचिव/ रोजगार सहायक तथा जनपद पंचायत एवं तहसील कार्यालय में तकनीकी रूप से दक्ष कर्मचारियों की सुविधा केंद्र में ड्यूटी लगाकर ई उपार्जन पोर्टल पर किसान पंजीयन की व्यवस्था सुनिश्चित कराए।

Previous Post Next Post