Top News

नाबालिक बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले पांचों अत्याचारियों के घर प्रशासन ने किया जमी दोज़।

15 साल की नाबालिक बच्ची का पांच दरिंदों ने किया बारी बारी से बलात्कार।

5, दरिंदों के घर जिला प्रशासन ने किया जमींदोज। 

पत्रकार लगातार खबर प्रकाशित कर कल्याणपुर के बारे में प्रशासन को चेताया था पर नहीं जागा प्रशासन।

रिपब्लिक न्यूज।।

शहडोल।। मुख्यालय जिला क्षेत्र में अब अपराधियों को किसी प्रकार पुलिस प्रशासन विभाग का बिल्कुल भी खौफ नहीं रह गया है और उसी के चलते कहीं हत्या तो कहीं बलात्कार जैसी घटनाएं शहडोल जिला की सुर्खियां बनती जा रही हैं।

जिला के नगर क्षेत्र के ग्राम पंचायत कल्याणपुर के जंगल में नाबालिक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

बात किया जाए तो पिछले दिन हुए एएसआई की हत्या के बाद जिला में एक बार फिर मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला शहडोल के कल्याण पुर से सामने आया है। जहां से घर से ट्यूशन पढ़ने जा रही नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। गैंगरेप की इस घटना से जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया।

बताया जाता है कि उक्त घटना शहडोल जिला के कोतवाली थाना क्षेत्र कल्याणपुर के जंगल की है। जहां 15 साल की एक  नाबालिग बालिका अपने एक परिचित युवक के साथ घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए स्कूटी से निकली थी। इस दैरान दोनों जंगल की तरफ जा रहे थे, तभी मौके पर पहुंचे 5 युवकों ने नाबालिग के साथी युवक के साथ मारपीट करने लगे। इसके बाद एक-एक करके नाबालिक छात्रा के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इतना ही नहीं इस शर्मनाक घटना के बाद आरोपियों ने छात्रा और उसके दोस्त का वीडियो भी बना लिया। मौके पर ही छात्रा को धमकी दी कि यदि वह इस घटना की जानकारी किसी को देगी तो उसका वीडियो वायरल कर दिया जाएगा। 

इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। इस घटना के बाद पीड़िता अपने दोस्त के साथ घर पहुंची और सारी घटना बताई। जिसके बाद परिजन छात्रा को लेकर थाने पहुंचे,   जहां मामले में पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच प्रारम्भ की।

प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त घटना के संबंध में शहडोल पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक ने बताया कि देर रात छात्रा   ने थाने में आकर मामले को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद मामले को लेकर तत्काल पुलिस टीम गठित की गई और रात भर जांच पड़ताल करने के बाद अज्ञात अरिपियों की पहचान की। इसके बाद अब आरोपियों की तलाश की जा रही है।

शहडोल संभागीय मुख्यालय से लगा कल्याणपुर का क्षेत्र अपराधियों का गढ़ बनता जा रहा है लगातार समय-समय पर समाचार पत्रों के माध्यम से यह बात उठाई जा रही थी कि कल्याणपुर जिस तरह से अपराधियों का गढ़ और शरण स्थली बनता जा रहा है आने वाले समय में जरूर ही कोई ना कोई गंभीर घटना घटने की पूरी संभावना है कल्याणपुर में इंदिरा बस्ती में सैकड़ो के तादाद में न जाने कहां से आकर लोग झोपड़ियां बना कर रह रहे हैं जिनकी ना कोई जान पहचान है ना ही कोई अता-पता नहीं उनके आधार कार्ड या उनकी पहचान के बारे में किसी प्रकार का कोई जानकारी लिया गया।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार इस घटना में भी इंदिरा बस्ती के ही तीन लड़कों का हाथ है जो कि दिनभर कबाड़खाना का धंधा करते हैं और नशे की गिरफ्त में रहते हैं तथा अन्य जिन लड़कों पर शंका की जा रही है उनका भी आपराधिक रिकॉर्ड नशे के कारोबार में लिप्त रहना बताया जा रहा है।

समझ में नहीं आता कि पुलिस प्रशासन घटना के बाद क्यों जागती है जब स्थानीय निवासी चीख चीख कर यह बात कहते हैं कि यहां पर कुछ गलत हो रहा है, तब प्रशासन में बैठे जिम्मेदार क्यों उस बात को गंभीरता से नहीं लेते हैं और अंत में सांप निकल जाने के बाद लकीर पीट कर वह वाही लूटने का प्रयास करते हैं कहीं ना कहीं इस घटना के पीछे भी जिला और पुलिस प्रशासन की पूरी लापरवाही है।

जब यह बात अच्छी तरह जिला और पुलिस प्रशासन को मालूम था कि कल्याणपुर अपराध का नयागढ़ बन रहा है यहां बाहर के लोग आकर निवास कर रहे हैं और गलत कार्य कर रहे हैं तो प्रशासन ने इतने गंभीर मामले में अपनी चुप्पी क्यों साधी क्या इस बात का जवाब प्रशासन के पास है?

Previous Post Next Post