मोबाइल का उपयोग कितना घातक हो सकता है।
रिपब्लिक न्यूज ।।
शहडोल // मुख्यालय के क्षेत्र इसका पता आज उस समय चला ज़ब चार्ज मे लगे मोबाइल मे गेम खेलते तेज आवाज के साथ उसमे विस्फोट हो गया। जिससे मोबाइल का उपयोग कर रही सत्रह वर्षीय किशोरी के एक हाथ के पंजे के चीथड़े उड़ गए, वहीं उसकी दोनों आँखें खून से लथपथ हो गयी।यह घटना जिले के देवलोंद थाना क्षेत्र के ग्राम कुम्हीया मे गुरुवार शाम को घटित हुईं। घटना के बाद परिजनों द्वारा उसे घायल अवस्था मे बांणसागर अस्पताल लाया गया। जहाँ उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इस संबंध मे मिली जानकारी के अनुसार देवलोंद थाना क्षेत्र के ग्राम कुम्हिया निवासी पंकज खैरवार की 17 वर्षीय पुत्री अपने घर मे मोबाइल चार्ज मे लगाकर उसमे गेम खेल रहीं थी। इस दौरान अचानक तेज आवाज के साथ मोबाइल फट गया। इसकी चपेट मे आने से किशोरी के हाथ हाथ के पंजे के चीथड़े उड़़ गए।
वहीं विस्फोट के कारण उसकी दोनों आँखें खून से लथपथ हो गयी। वर्तमान समय मोबाइल जहाँ जीवन की एक जरूरत बन चुका हैं वहीं कई बार थोड़ी सी असावधानी होने के कारण ऐसी घटनाओ से जिंदगी दांव मे लग जाती है।