रिपब्लिक न्यूज़।।
भोपाल मध्यप्रदेश राज्य सेवा में कार्यरत एक महिला अधिकारी के लापता होने से शासन प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।
एक ऐसी महिला जिसने अपने करियर की शुरुआत एयर होस्टेस से मध्य प्रदेश राज्य सेवा पुलिस-प्रशासन की नौकरी में आई डीएसपी और कटनी जिले में CSP रही नेहा पच्चीसिया फिलहाल फरार है।
कटनी के कुठला थाने में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज होने और सस्पेंशन के बाद मुश्किलें बढ़ गई है। जमानत के लिए स्थानीय अदालत में आवेदन लगाया है लेकिन शनिवार को उस पर सुनवाई नहीं हो सकी। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने चारों तरफ जाल बिछा दिया है और जबलपुर कटनी से लेकर राजस्थान तक उनकी तलाश की जा रही है।
जबकि प्रशासनिक अधिकारियों के जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि सीएसपी नेहा पच्चीसिया और उनके करीबी रहे क्षितिज राज बारापत्रे की ओर से अग्रिम जमानत के लिए जिला न्यायालय में आवेदन दिया गया था लेकिन शनिवार को उसपर सुनवाई नहीं हो सकी। उल्लेखनीय है कि कटनी की पुलिस प्रशासन सीएसपी रहते हुए नेहा पच्चीसिया पर हत्या के एक मामले में दबाव बनाकर एक करोड़ की जमीन अपने करीबी के नाम पर महज 18 लाख रुपए में खरीदने का आरोप है।
वहीं जांच में सामने आया कि उन्होंने हत्या के आरोपी रमेश लोधी को 2 दिनों तक अपने सरकारी आवास में ही रखा।
रजिस्ट्री कराने के लिए सीएसपी नेहा पच्चीसिया उसे अपनी सरकारी गाड़ी से ही ले गई।आरोपी रमेश ने बाद में जमीन का नामांतरण रोकने का आवेदन देते हुए मामले की सीएम हेल्पलाइन में शिकायत कर दी। इस पर सीएसपी नेहा पच्चीसिया ने उसे धमकाया कि जेल जाने से बचने के लिए उसे 75 लाख रुपए और देने होंगे। आरोपी रमेश ने इससे मना कर दिया तो उसके परिजन, दामाद पर भी केस दर्ज जेल भिजवा दिया। न्यायालय में पेश की गई केस डायरी में भ्रष्टाचार से संबंधित धाराएं बढऩे के कारण प्रकरण अब स्पेशल न्यायालय के समक्ष विचारण के लिए भेजा गया है। आरोपियों की अग्रिम जमानत अर्जी विशेष कोर्ट ही सुनेगा। मामले में सोमवार को सुनवाई होने की संभावना है