Top News

संविदा ग्रामीण क्षेत्रों पर पदस्थ उपयंत्रीओ की सेवा समाप्त किया गया

रिपब्लिक न्यूज।।                                                                         

सीईओ जिला पंचायत ने किया उपयंत्री सुश्री ज्योति राठौर, माडवी त्रिपाठी, और हीरामणि सिंह को निलंबित।

शहडोल // मुख्यालय में पदस्थ ग्रामीण उपयंत्रीयों को काम में लापरवाही बरतने पर कार्यवाही किया गया।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजेश जैन ने तीन उपयंत्री जनपद पंचायत सोहागपुर सुश्री ज्योति राठौर, माडवी त्रिपाठी और हीरामणि सिंह को कार्यां में लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया गया है। जारी आदेश में कहा है कि प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना अन्तर्गत जिले में निवासरत पात्र बैगा परिवारों को स्वीकृत किये गये आवासों में निर्धारित अवधि में निर्माण पूर्ण कराने हेतु संबंधित उपयंत्रीयों को आवास का ले-आउट देकर कार्य प्रारम्भ करवाने के निर्देश दिये गये थें। सुश्री ज्योति राठौर उपयंत्री जनपद पंचायत सोहागपुर के सेक्टर में 1024 आवास स्वीकृत किये गये है, स्वीकृत आवासों में दिनांक 31.01.2024 की स्थिति में केवल 295 आवासों में ही ले-आउट दिया जाना पाया गया। सेक्टर में यह प्रगति अत्यन्त कम होने की स्थिति में कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया जाकर जवाब चाहा गया। सुश्री राठौर द्वारा प्रस्तुत जवाब संतोषप्रद ना होने की स्थिति में सुश्री ज्योति राठौर को निलंबित करते हुए इनका मुख्यालय कार्यालय कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा शहडोल नियत किया जाता है। सुश्री राठौर को निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।।

Previous Post Next Post