विधायक ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जैतपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण।
रिपब्लिक न्यूज़।।
शहडोल मुख्यालय जिला के जैतपुर अंतर्गत पूर्व मंत्री, मध्य प्रदेश शासन एवं जैतपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक जयसिंह मरावी के द्वारा आज दिनांक 21,08,2026 को एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, बिरौडी़ जैतपुर का आकस्मिक भ्रमण किया गया।
इस दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक एवं आवासीय व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर जायजा लिया तथा विद्यार्थियों से विभिन्न विषयों पर सीधे संवाद करते हुए विधार्थियों से चर्चा किये।
विधायक श्री मरावी ने विद्यार्थियों से पढ़ाई, खेलकूद, भोजन, एवं छात्रावास व्यवस्था और अन्य सुविधाओं के संबंध में चर्चा की और उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं को जाना। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक एवं आत्मविश्वास के साथ पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दिए।
विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता, अनुशासन एवं उत्साह देखकर विधायक श्री मरावी जी काफी प्रसन्न नजर आए। उन्होंने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने, खेलकूद में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर विद्यालय की व्यवस्थाओं एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी जानकारी ली गई। विधायक श्री मरावी ने विद्यालय परिवार के प्रयासों की सराहना करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
विद्यालय के आकस्मिक भ्रमण से विद्यार्थियों में उत्साह का वातावरण रहा और उन्हें जनप्रतिनिधि से सीधे संवाद करने का महत्वपूर्ण अवसर प्राप्त हुआ।
