मध्यप्रदेश शिक्षक संघ का महा सदस्यता अभियान।
रिपब्लिक न्यूज।।
शहडोल मुख्यालय मध्यप्रदेश शिक्षक संघ जिला शहडोल की वार्षिक सदस्यता अभियान 2024 के लिए दिनांक 24 अगस्त 2024 को प्रांतीय सचिव महेन्द्र कुमार त्रिपाठी, जिला सचिव शहडोल विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में तहसील अध्यक्ष बुढार महेन्द्र सिंह,ब्लाक अध्यक्ष बुढार विश्वनाथ त्रिपाठी द्वारा संकुल केन्द्र कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बुढार के शिक्षकों की समवेत बैठक लेकर मध्यप्रदेश शिक्षक संघ की रीति नीति और शिक्षक हितार्थ किए गए प्रयासों पर चर्चा की गई।
इसके पश्चात सभी शिक्षक और शिक्षिकाओं ने सहर्ष मध्यप्रदेश शिक्षक संघ की सदस्यता ग्रहण की।
मध्यप्रदेश शिक्षक संघ की सदस्यता ग्रहण करने वाले क्रमशः राकेश सोंधिया, सुनीता सिंह,सिसिलिया मिंज, अर्चना त्रिपाठी, शिव कुमारी तिवारी, स्मिता जायसवाल, जनशिक्षक नागेन्द्र दुवे, संजय कुमार पाण्डेय, गोविंद प्रसाद शुक्ल, प्रमुख रहे।
उसके पहले संकुल संयोजक शा हाईस्कूल साबोकालरी अवनीश कुमार मिश्रा,सह संयोजक कु सीमा सिंह की अगुवाई में शा हाईस्कूल साबोकालरी के शिक्षकों को मध्यप्रदेश शिक्षक संघ की सदस्यता दिलाई गई।
शाहिद अहमद अंसारी, सुमन सिंह, लक्ष्मी पनिका, अम्बिका शर्मा, रमेश राम भारती, संदीप कुमार मिश्रा,चंद्रवती कोल, सविता द्विवेदी, गायत्री द्विवेदी अन्य सैकड़ों शिक्षकों ने सदस्यता ग्रहण की।
