Top News

भगवान परशुराम जयंती के शुभ अवसर पर पूजन हवन के साथ-साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई।,

न्याय सत्य और धर्म के प्रति संकल्प का दिवस है भगवान परशुराम जन्मोत्सव:।

अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद में भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर पूजन कार्यक्रम उत्साह सहित संपन्न।

भव्य शोभा यात्रा में पूर्व कमिश्नर हुए शामिल।

रिपब्लिक न्यूज।।                                                        

शहडोल // अक्षय तृतीया के शुभ पावन पर्व पर भगवान श्री परशुराम महाराज जी के जन्मोत्सव पावन पर्व पर पूजन हवन कार्यक्रम का आयोजन शहडोल के जय स्तंभ चौक कलेक्टर परिसर स्थित  श्री गणेश मंदिर में धूमधाम से मनाया गया। सभी श्रद्धालु पूजन कार्यक्रम में उपस्थित होकर पहले पूजन हवन कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर जिला अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के अध्यक्ष पंडित त्रिलोकी नाथ गर्ग ने सभी उपस्थित विप्र बन्धुओं से अपेक्षा की आज का दिन विशेष तौर से भगवान परशुराम जी के अवतार दिवस के रूप में हमारी न्याय सत्य और धर्म के प्रति समर्पण होकर जीवन को सुखद बनाने का संदेश है, निडर होकर समाज के लिए सबके लिए जीवन सुखदाई हो शांति हो यही कामना का दिन है जिसे हमें बार-बार व्यक्तिगत जीवन में और सभी के सार्वजनिक जीवन में विचारों के रूप में अवतरित करना चाहिए।

ब्राह्मण एकता परिषद के जिला संयोजक अनिल शुक्ला ने कहा भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव में हमारी सभी का यह संकल्प भावना बनती है यदि हम सबके लिए शांति और सुख कारण नहीं बनते हैं तो जीवन निरर्थक होता है इसलिए हमें अपने विचारों को विशेष पर ब्राह्मण समाज में समर्पित होकर एक दूसरे के लिए सुखद समाज निर्माण के प्रति सतर्क रहने के संकल्प का दिन है। प्रमाणिकता परिषद के संभागीय संयोजक ने अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद शहडोल इकाई को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के आध्यात्मिक अवसर के वक्त जब हम सब एक साथ बैठकर अपने आराध्य देव भगवान परशुराम जी को आराधना करते हैं उस वक्त हम यह शक्ति भी मांग रहे होते हैं कि हम अपने समाज के लिए कैसे संकल्पित होकर न्याय धर्म और सत्य के प्रति निष्ठावान हो कर पूरे समाज के हित के लिए क्या योगदान दे सकते हैं। 

आज के दिन ही आकाश मंडल से मां गंगा इस पृथ्वी को अपराध बोध से मुक्त होने का प्रेरणा देने के लिए पृथ्वी में  आई थी इसलिए भी आज का दिन हमारे कई संकल्पना का समर्पित होकर जीने का दिन है उन्होंने सभी लोगों को बधाई देते हुए कामना की मानव समाज में विशेष कर ब्राह्मणों के हित के लिए सुख के लिए हमेशा समर्पित रहे।

आज के पूजन कार्यक्रम में पंडित शंभू नाथ द्विवेदी के आचार्य पद पर कार्यक्रम संपन्न हुआ इस अवसर पर ब्राह्मण एकता परिषद के सम्मानित वरिष्ठजन पंडित भगवत प्रसाद गौतम, पंडित एसपी त्रिपाठी, पंडित कृष्ण दत्त मिश्रा, पंडित प्रकाश चन्द्र तिवारी पंडित विजय मिश्रा पंडित रवि शुक्ला, पं सुशील शर्मा, पं मनीष शुक्ला पं के के चतुर्वेदी,पं बीएस तिवारी, पं  बद्री प्रसाद गौतम पंडित राम मिलन शर्मा पंडित राजकुमार तिवारी पंडित श्रीनिवास शर्मा पंडित आरपी अग्निहोत्री पंडित एलपी तिवारी पंडित एसपी दुबे पंडित श्रीकांत शर्मा पंडित संतोष शुक्ला पंडित वाई एस तिवारी पंडित सुनील शर्मा पंडित राम लोचन शुक्ला पंडित राम मनी शुक्ला पंडित रामनारायण गर्ग पंडित ज्ञानेंद्र शुक्ला पंडित अयोध्या मिश्रा पंडित पी द्विवेदी सहित अन्य विप्र वर्ग व  अतिथि गण पंडित प्रकाश तिवारी पंडित जय किशन तिवारी के साथ पंडित त्रिलोकी नाथ गर्ग और पंडित शैलेन्द्र कुमार मिश्रा उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया तत्पश्चात शाम के समय लगभग 5:00 जयस्तंभ चौक से लेकर मोहन राम मंदिर भगवान राम जानकी मंदिर तक जन्मोत्सव रैली में शामिल होकर अपनी सहभागिता प्रदान की।

Previous Post Next Post