Top News

गांव चलो अभियान के तहत मुख्यालय अन्तर्गत ग्राम पंचायत में जिला अध्यक्ष ने आसपास के ग्राम वासियों से संपर्क किये।

 गांव चलो अभियान के तहत जिलाध्यक्ष ने किया प्रवास।



रिपब्लिक न्यूज।।

शहडोल // मुख्यालय अंतर्गत जिला पंचायत के सभी क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष का गांव चलो अभियान के तहत 12 फरवरी 2024 को ग्राम पंचायत बरुका के बूथ क्रमांक 125 में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम के प्रवासी प्रभारी के रूप में जिला अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी समस्त बूथवासियों से साझा की। जिलाध्यक्ष ने बूथ के समस्त हितग्राहियों, स्व सहायता समूहों की सदस्य बहनों से शासन की योजनाओं के संदर्भ में विस्तार से चर्चा की साथ ही बूथ क्रमांक 125 के कई नवीन कार्यकर्ता ज्वाईनिंग के तहत वरिष्ठ समाजसेवियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की जिसमें कृष्णा नायक, देवदत्त मिश्रा, भैया बैगा सरपंच ग्राम पंचायत बरूका, जीवन यादव सरपंच बरूका, सुरेंद्र परौहा उप सरपंच छतवई ने पार्टी के सदस्यता ग्रहण कर आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी के पक्ष में सर्वाधिक मतदान करने का संकल्प लिया। 

इस अवसर पर भाजपा कार्यालय मंत्री संतोष मिश्रा कार्यालय प्रभारी अंकित सिंह बघेल धर्मेंद्र शुक्ला सुरेश शर्मा राजेंद्र गौतम अरविंद चतुर्वेदी वेदांत द्विवेदी श्रीपाद शुक्ला सहित स्थानीय निवासियों और भाजपा कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post