छात्रावास में कक्षा 9 की छात्रा ने आवासीय परिसर में फांसी लगाई।
शासन से अनुदान प्राप्त शिक्षण संस्था पांडे शिक्षा समिति का मामला।
महा घोटाला भ्रष्टाचार का बहुचर्चित मामला पांडे शिक्षण समिति के संचालक और संबंधित विभाग के अधिकारी।
रिपब्लिक न्यूज।।
शहडोल // मुख्यालय अंतर्गत जिला में संचालित बहू चर्चित शिक्षण संस्था का मामला अनुदान प्राप्त शिक्षण संस्था पांडे शिक्षा समिति इसके संचालक के द्वारा अधिकारियों के साथ-साठ- गांठ कर करोड़ों रुपए शासन के हड़प लिए, इस महा भ्रष्टाचार जिसमें शामिल पूर्व प्रभारी सहायक आयुक्त एम एस अंसारी के साथ साथ जिला कोषालय अधिकारी की भी मिलीभगत संदेह के घेरे में और संबंधित विभाग कार्यालय में पदस्थ 20 वर्षों से जमे कुछ बाबू जिसमें भूषण सिंह का अहम कार्यों का किरदार रहता है, संस्था में पदस्थ कार्यरत कर्मचारियों के पांचवें वेतनमान एरियर राशि का भुगतान अनुदान प्राप्त शिक्षण संस्था पांडे शिक्षा समिति के संचालक शिवप्रसाद पांडे के मैनेजमेंट और अधिकारियों की मिलीभगत से कार्यरत कर्मचारियों के खाते में छोड़ स्वयं संस्था के खातों पर राशि आहरण करवाई और अपने नजदीकी रिश्तेदारों को बांट दी राशि जबकि यह राशि 20 वर्षों से संस्था में कार्यरत पदस्थ कर्मचारियों के थे।
ऐसा ही एक मामला सीएम राइज विद्यालय में पदस्थ एक शासकीय कर्मचारी शिक्षक रामलाल पांडे के द्वारा छात्रा से अनैतिक संबंध बनाने के लिए दबाव डाला गया इस मामले को अभी कुछ दिन हुए थे की जयसिंहनगर में संचालित शासकीय महाविद्यालय में पदस्थ शिक्षक के द्वारा छात्रा को मैसेज के द्वारा अपनी प्रेम लीला की कहानी सुनाई यह दोनों मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था की अनुदान प्राप्त शिक्षण संस्था पांडे शिक्षा समिति कन्या आवासीय परिसर में नवमी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली क्या है मामला कौन है इन सबके जिम्मेदार।
स्थानीय निवासियों का कहना है की शासन के द्वारा अगर जांच किया जाए तो निश्चित दोषी व्यक्तियों को सजा मिलेगा।
स्थानीय विशेष सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार अनुदान प्राप्त शिक्षण संस्था पांडे शिक्षा समिति के संचालक और संस्था में कार्यरत कर्मचारियों के मनमानी रवैया के वजह से पांडे शिक्षा समिति कन्या आवासीय परिसर में प्रबंधक की अमानवीय राज चल रहा है, जिस कारण कई छात्राएं परेशान होकर परिसर से अपना नाम कटा कर कहीं दूसरे शिक्षण संस्थानों पर अध्यनरत है वहीं कुछ बेबस और लाचार छात्राएं वहीं आवासीय परिसर में अध्यनरत है। जिसमें एक छात्रा ने आज अपने शैक्षणिक संस्था आदिवासी आवासीय कन्या परिसर में कक्षा 9 वी की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
सवालों के घेरे में पाण्डे शिक्षा समिति, घटना के तुरंत बाद संबंधित विभाग के आला अधिकारी मौके पर मौजूद,
घटना लगभग दोपहर 3 बजे के आस पास की बताई गई है। कारण अज्ञात सूत्रों के अनुसार कुछ वर्षों से लगातार कुप्रबंधन की वजह से छात्रा परशान रही। पाण्डे शिक्षा समिति परिसर जयसिंह नगर घटना के तुरंत बाद पहुंचे विभाग के जिला प्रशासन अधिकारी सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहडोल, शव परीक्षण के बाद होगा खुलासा आखिर किन परिस्थितियों में छात्रा ने लगाया मौत को लगाया गले फांसी का फंदा।
.jpeg)