Top News

मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री होंगे मोहन यादव, नरेंद्र सिंह तोमर स्पीकर, जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला उपमुख्यमंत्री बनाएं जाएंगे।

 मोहन यादव संघ के करीबी, तीन बार के विधायक और OBC समाज का बड़ा चेहरा, भाजपा के विधायकों ने चुना मुख्यमंत्री।



रिपब्लिक न्यूज।।

भोपाल // मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्यपाल को सौंपा त्याग पत्र मध्य प्रदेश में भाजपा पार्टी ने विधायकों की रायशुमारी के बाद मुख्यमंत्री के नाम का एलान कर दिया। पार्टी के विधायकों ने मोहन यादव को राज्य का नया मुख्यमंत्री चुना। दक्ष‍िण सीट से मोहन यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार चेतन प्रेमनारायण यादव को 12941 वोटों से हराया था। मोहन यादव को जहां 95699 वोट मिले थे तो वहीं चेतन प्रेमनारायण यादव को 82758 वोट मिले थे।

मोहन यादव संघ के करीबी, तीन बार के विधायक और OBC समाज के साथ बड़े नेता हैं।

 मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री होंगे मोहन यादव।

मोहन यादव को भाजपा विधायकों ने चुना मध्‍य प्रदेश का मु‍ख्यमंत्री।

मध्य प्रदेश में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद मुख्यमंत्री के नाम का सस्पेंस आखिरकार आठ दिन बाद खत्म हो गया। भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर दिया। पार्टी ने मोहन यादव को राज्य का नया मुख्यमंत्री बनाया है। विधायक दल की बैठक में उनके नाम की घोषणा की गई। वह लगातर तीन बार से विधायक का चुनाव जीतते आ रहे हैं।

उज्जैन दक्ष‍िण सीट से विधायक हैं मोहन यादव। 

मोहन यादव आरएसएस के बेहद करीबी नेताओं में से एक माने जाते हैं। वह साल 2013 में पहली बार विधायक बने थे। यादव शिवराज सिंह सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री भी थे।

प्रदेश में दो उप मुख्यमंत्री होंगे 

अबकी बार मध्य प्रदेश भाजपा सरकार में दो उपमुख्यमंत्री होंगे विधायक दल की बैठक में पार्टी ने राज्य में दो डिप्‍टी सीएम बनाने का भी फैसला किया है। जगदीश देवड़ा और राजेश शु‍क्ल डिप्‍टी सीएम होंगे। वहीं पार्टी ने नरेंद्र सिंह तोमर को विधानसभा का स्पीकर बनाने का फैसला किया है।

अब कि राज्य में प्रचंड जीत दर्ज करने के बाद भाजपा ने मनोहर लाल खट्टर, डॉ. के लक्ष्मण और आशा लकड़ा को पर्यवेक्षक बनाकर भेजा था। इन तीनों नेताओं को सीएम चुनने की जिम्मेदारी दी थी। सभी पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में विधायक दल की बैठक हुई, जिसमें मोहन यादव के नाम पर मुहर लगा दिया गया।

मोहन यादव का जन्म 25 मार्च, 1965 को उज्जैन में हुआ था। उनके पिता का नाम पूनमचंद यादव है। तीन बार के विधायक यादव दो बेटे और एक बेटी के पिता हैं। उन्होंने बीएससी, एल-एल.बी, राजनीतिक विज्ञान में एम.ए, एम.बी.ए और पी.एच.डी की है।

मोहन यादव के बारे में जानिए।

उज्जैन दक्षिण सीट से विधायक हैं मोहन यादव उम्र 58 वर्ष शैक्षणिक योग्यता  बी.एस.सी. एलएल.बी.,एम.ए.राज.विज्ञान, एम.बी.ए., पी.एच.डी. व्यवसाय अभिभाषक, व्‍यापार, कृषि राजनीतिक कॅरियर सन 1982 में माधव विज्ञान महाविद्यालय छात्र संघ के सह-सचिव, 1984 में अध्‍यक्ष 2013 में पहली बार विधायक बने। इससे पहले पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष और उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष भी रहे। 2018 में भी उज्जैन दक्षिण से चुनाव लड़े और जीते। इसके बाद कमल नाथ सरकार गिरने के बाद उच्च शिक्षा मंत्री बने। राजनीति की शुरुआत 1982 में माधव विज्ञान कालेज छात्र संघ के सह सचिव पद से हुई। 1984 में वे छात्र संघ के अध्यक्ष भी रहे।

Previous Post Next Post