3 अगस्त से प्रारंभ होगा फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट का शैक्षणिक सत्र।
आवेदन आफलाइन प्रारंभ, स्थानीय युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर।
डिप्लोमा एण्ड फूड प्रोडक्शन एवं क्राफ्टमैनशिप सर्टिफिकेट कोर्स फूड एण्ड वेवरेज।
रिपब्लिक न्यूज़।।
शहडोल मुख्यालय जिला प्रशासन भारत सरकार पर्यटन मंत्रालय द्वारा स्थापित एवं मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम मप्र. द्वारा संचालित राष्ट्रीय होटल प्रबंधन एवं कैटरिंग टेक्नोलाॅजी नोएडा द्वारा संबद्धता प्राप्त प्रशिक्षण संस्था फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट का संचालन जिला मुख्यालय से लगभग 4 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत बरूखा तहसील सोहागपुर में 03 अगस्त 2026 से प्रारंभ किया जा रहा है। सर्विस में 30-30 युवाओं को मिलेगा प्रवेश।
जिला प्रशान भारत सरकार पर्यटन मंत्रालय द्वारा स्थापित एवं मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम मप्र. द्वारा संचालित राष्ट्रीय होटल प्रबंधन एवं कैटरिंग टेक्नोलाॅजी नोयडा द्वारा संबद्धता प्राप्त प्रशिक्षण संस्था फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट जिला मुख्यालय से 04 किलोमीटर दूर ग्राम बरूखा तहसील सोहागपुर में 03 अगस्त 2026 से प्रारंभ किया जा रहा है।
कलेक्टर डाॅ केदार सिंह ने बताया कि संस्थान के माध्यम से डिप्लोमा एण्ड फूड प्रोडक्शन का कोर्स 1.5 वर्ष का होगा। इसके लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास निर्धारित की गई है। इसके लिए 30 सीट उपलब्ध होगी। जिसके लिए प्रशिक्षण शुल्क 29250 रूपए दो किस्तों में जमा की जा सकेगी। क्राफ्टमैनशिप सर्टिफिकेट कोर्स फूड एण्ड बेवरेज सर्विस कोर्स हेतु 6 माह का होगा, जिसकी शैणक्षिक योग्यता कक्षा 10वीं पास निर्धारित की गई है, इसके लिए 30 सीटें उपलब्ध रहेगी। प्रशिक्षण शुल्क 15 हजार रूपए है, जो 02 किस्तों में जमा की जा सकती है। फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट शहडोल में प्रवेश प्रक्रिया आफलाइन की जा रही है। कलेक्टर डाॅ. केदार सिंह ने जिले के युवाओं से संस्था में प्रवेश लेने की अपील की है। यहां से पास आउट छात्रों को सुनिश्चित रोजगार की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
प्रभारी प्राचार्य फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट शहडोल ने जानकारी दी है कि फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट शहडोल में शुल्क सहित हाॅस्टल की सुविधा, नामांकित होटल में प्रशिक्षण के दौरान स्टाइपेंड, आरक्षित वर्ग हेतु छात्रवृत्तियां, प्रयोगशालाएं, कोर्स उपरांत प्लेसमेंट सहित अन्य सुविधाएं सुनिश्चित की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नम्बर 843566076 अथवा फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट बरूखा शहडोल में सम्पर्क किया जा सकता है।
उन्होने बताया कि डिप्लोमा पूर्ण होने पर रोजगार के अन्य अवसर इवेंट मैनेजमेंट कम्पनियों में सुपर वाइजर, विदेश में होटल्स एण्ड रेस्टोरेंट में सभी फास्ट फूड रेस्टोरेंट, हॉस्पिटल स्वागतकर्ता और फैसिलिटेटर, प्लाइट कैटरिंग एण्ड ग्राउंड स्टाफ, रेलवे कैटरिंग, रिटेल नौकरी एण्ड कस्टमर केयर सर्विस, मार्केटिंग और सेल्स ग्जीक्यूटिव, बैंकों में कस्टमर सर्विस एग्जीक्यूटिव, सेना, नौसेना, वायु सेना या पुलिस में मेस इंचार्ज के तौर पर काम करने का अवसर मिल सकेगा।
फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट शहडोल में स्ट्रीट फूड संचालकों हेतु प्रशिक्षण, स्थानीय ठेला, फूड स्टॉल एवं छोटे भोजनालय संचालकों के लिए फूड सेफ्टी व हाइजीन प्रशिक्षण, स्व सहायता समूह हेतु प्रशिक्षण, महिला स्व-सहायता समूहों को कैटरिंग, सामुदायिक रसोई, कैंटीन संचालन, बेकरी एवं फूड प्रोसेसिंग का प्रशिक्षण, स्थानीय कुजिन में प्रशिक्षण, स्थानीय एवं आदिवासी पारंपरिक व्यंजनों का संरक्षण, मानकीकारण एवं पर्यटन से जोड़ना व शहडोल एवं बघेलखंड के पारंपरिक व्यंजनों का प्रशिक्षण। होम-स्टे, अतिथि प्रशिक्षण होटल, रिसॉर्ट, होम-स्टे, अतिथि गृह संचालकों का प्रशिक्षण।
अल्पकालीन प्रशिक्षण में बेरोजगार युवाओं, महिलाओं एवं स्वरोजगार इच्छुक व्यक्तियों के लिए अल्पकालीन प्रशिक्षण। उद्यमिता प्रशिक्षण में स्थानीय युवाओं को फूड स्टार्टअप, बेकरी, कैफे, टिफिन सेवा एवं कैटरिंग व्यवसाय स्थापित करने हेतु प्रशिक्षण दिया जाएगा।
