Top News

अवैध उत्खनन रेत कारोबार का चल रहा व्यापार।

क्या पुलिस और प्रशासन की कमान धृतराष्ट्र संभालें हैं..? 

इनकी नाकामी की वजह से चली गई पटवारी की जान।

हाथी चाल में माफिया तो कुंभकर्णी नींद में पुलिस और प्रशासन।



रिपब्लिक न्यूज।।

शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल मुख्यालय अंतर्गत जिला में अवैध रेत उत्खनन रोकने गए पटवारी को ट्रैक्टर से कुचल दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं रेत माफिया ट्रैक्टर लेकर फरार हो गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। यह पूरी घटना देवलोंद थाना क्षेत्र के गोपालपुर सोन नदी की है।

जानकारी के मुताबिक बीते रात पटवारी प्रसन्न सिंह अपने अन्य पटवारी साथियों के साथ रेत का अवैध उत्खनन रोकने गए थे। अवैध उत्खनन परिवहन कर रहे ट्रैक्टर को पटवारी प्रसन्न सिंह ने पकड़ लिया था। इस दौरान रेत माफिया ने उनके ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दी। जिससे पटवारी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। रेत माफिया ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। पटवारी प्रसन्न सिंह ब्यौहारी के खड्डा में पदस्थ थे।

 जिले में गुंडे, बदमाश और रेत माफियाओं को पुलिस का खौफ नहीं है। रेत माफियाओं के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे है। और वो अब जान लेने पर उतारू हो चुके हैं वहीं पुलिस और प्रशासन में बैठे धृतराष्ट्र सब जानते हुए भी अंजान बने हैं जबकि लगातार खबरों के माध्यम से मामला इनके संज्ञान में लाया जा रहा है फिर भी इनके कानों में जूं तक नहीं रेंग रहा है।

जिले के नरवार, पटासी, सोन टोला, बटली घाट के क्षेत्र समेत अन्य जगहों पर खुलेआम रेत माफिया रेत का अवैध उत्खनन कर रहे है। वहीं इसे रोकने के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया जा रहा है। अब तो ऐसा प्रतीत होता है की जिम्मेदारों ने अपना जमीर इन माफियाओं को बेच दिए हैं।

आखिर किसके शह पर नरवार, बिजौरी, और श्याम ठीह क्षेत्र निकल रही अवैध उत्खनन रेत का कारोबार। 

शहडोल मुख्यालय जिला के सोहागपुर थाना अंतर्गत नरवार, बिजौरी स्थित सोन नदी से रात के अंधेरे में नदी का सीना छलनी करते हुए रेत माफिया द्वारा रात भर डग्गी से पार की जा रही है अवैध रेत।

आखिर कैसे संभव है की खनिज विभाग एवं स्थानीय पुलिस को इसकी भनक भी नहीं हो?

पैसों की चमक के आगे पुलिस और प्रशासन माफियाओं के चरण में नतमस्तक नजर आ रही है।

पता नही पुलिस और प्रशासन द्वारा कब इन माफियाओं पर कार्यवाही की जाएगी।

Previous Post Next Post