शहडोल जिले में शान्ति पूर्ण मतदान सम्पन्न, मतदाताओं ने उत्साह पूर्वक किया मतदान।
महिलाओं ने निभाया अपना फर्ज पुरुष वर्ग से ज्यादा महिलाओं ने किया मतदान।
जिले में 78.93% हुआ मतदान।
रिपब्लिक न्यूज =
शहडोल // मुख्यालय अंतर्गत जिला के तीनों विधानसभा क्षेत्र पर चुनाव 17 नवम्बर 2023 विधानसभा निर्वाचन 2023 के अन्तर्गत आज शहडोल जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में शान्ति पूर्ण मतदान सम्पन्न हुआ। मतदान दिवस पर आज मतदाताओं ने प्रजातंत्र के महायज्ञ में उत्साह पूर्वक मतदान किया मतदान दिवस पर युवाओं महिलाओं, बुजुर्ग एवं वरिष्ठ मतदाताओं ने उत्साह पूर्वक मतदान किया।
ग्रामीण क्षेत्रों में मतदान केन्द्रों पर आज सुबह से ही भारी संख्या में मतदाताओं की भीड़ देखी गई, मतदान केन्द्रों पर निशक्त मतदाताओं बुजुर्ग मतदाताओं के लिए विशेष रूप से व्यवस्थाएं की गई थी।
प्रदेश के चुनाव क्षेत्र सभी विधानसभाओं पर महिलाओं की संख्या ज्यादा रहा मतदान करने पर महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और अपना फर्ज निभाया।
जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार शहडोल जिले में लगभग .78.93 प्रतिशत मतदान हुआ।
