Top News

राज्य शासन के कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले

 मोहन कैबिनेट की बैठक के बड़े फैसले।

उज्जैन सिहंस्थ से पहले तैयार होंगे करोड़ों के फोरलेन।

उद्योगों के साथ बढ़ेंगे रोजगार के मौके।

रिपब्लिक न्यूज ।।

भोपाल // मध्यप्रदेश राज्य शासन मुख्यमंत्री मोहन यादव की प्रदेश अध्यक्षता में आज मंत्रालय के कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में प्रदेश के विकास और विभागीय कार्यों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा के बाद कुछ प्रस्‍तावों को मंजूरी दी गई। आपको बता दें इस बैठक में जर्मनी और लंदन से मध्य प्रदेश में निवेश के लिए मिले 78 हजार करोड़ रुपए के प्रस्तावों पर भी चर्चा की गई।इसी के साथ वहीं उद्योग विभाग से संबंधित रियायतों और आगामी विधानसभा शीतकालीन सत्र में पेश होने वाले विधेयकों पर भी मंत्रियों से विचार-विमर्श किया गया। आइए हम आपको आज हुई कैबिनेट मीटिंग में पास प्रस्‍तावों की जानकारी देते हैं।

उज्‍जैन सिंहस्‍थ से पहले इंदौर से उज्‍जैन के बीच के करोड़ों रुपयों के फोरलेन और टूलेन बनाएं जाएंगे। इससे उद्योगों के साथ-साथ रोजगार को भी लाभ मिलेगा।जमीन के साथ निर्माण की परमिशन भी होगी ट्रांसफर:भूमि विकास नियम में होगा बदलाव, 15m चौड़ी सड़क पर खुल सकेंगे पेट्रोल पंप।अब जमीन खरीदने के साथ ही निर्माण यानी जमीन पर घर या दुकान बनाने की अनुमति भी ट्रांसफर हो जाएगी।पहले जमीन खरीदने के बाद उसके लेआउट की अलग से परमिशन लेनी पड़ती थी, लेकिन अब यह प्रक्रिया सरल हो जाएगी। हालांकि, यदि लेआउट प्लान में कोई बदलाव किया जाता है तो नई अनुमति लेना अनिवार्य होगा।इसके साथ ही रेसीडेंशियल या कमर्शियल भवन निर्माण के लिए 0.25 अतिरिक्त फ्लोर एरिया रेशियो (एफएआर) की सुविधा भी दी जाएगी। इसका मतलब है कि लोग निर्धारित निर्माण सीमा से 25% अधिक निर्माण कर सकेंगे।

मोहन कैबिनेट बैठक के फैसले।

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा कैबिनेट बैठक में हुए महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी दी।

जन कल्याण दिवस।

11 से 26 दिसंबर तक पूरे प्रदेश में जन कल्याण दिवस के रूप में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

रोजगार और उद्योग वर्ष (2025)

साल 2025 को रोजगार और उद्योग वर्ष के रूप में मनाया जाएगा। इसमें एमएसएमई, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, कुटीर और ग्राम उद्योग, खनन, नवीकरणीय ऊर्जा, उद्यानिकी, फूड प्रोसेसिंग जैसे विभागों की गतिविधियां संचालित होंगी। विभागों को क्षेत्रीय निवेश आकर्षित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

रीजनल इन्वेस्टर समिट।

7 दिसंबर को नर्मदापुरम में रीजनल इन्वेस्टर समिट का आयोजन किया जाएगा।

कृषि उपज।

धान और सोयाबीन की खरीदी जारी रहेगी। सभी मंत्री अपने प्रभार के जिलों में इसकी समीक्षा करेंगे।

गीता जयंती के उपलक्ष्य में भव्य समारोह कार्यक्रम होगा आयोजित। 

8 से 11 दिसंबर तक उज्जैन में और 11 दिसंबर को भोपाल और अन्य जिलों में गीता जयंती पर भव्य समारोह होंगे।

तानसेन समारोह का होगा आयोजन।

15 से 19 दिसंबर तक ग्वालियर में वार्षिक तानसेन समारोह आयोजित होगा।

थर्मल पॉवर प्लांट में भरपूर मात्रा में कोयला भण्डार किया जाएगा ‌

भारत सरकार ने 41,000 मेगावाट थर्मल पावर प्लांट के लिए कोयले की स्वीकृति दी है। इसमें ₹25,000 करोड़ का निवेश होगा और हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा।

नदी जोड़ो अभियान में देश प्रदेश की सभी नदियों को आपस में जोड़ा जाएगा।

मध्य प्रदेश और राजस्थान के बीच पार्वती, कालीसिंध और चंबल नदी जोड़ने के लिए ₹75,000 करोड़ का एमओयू साइन हुआ। इससे 11 जिलों के 2,094 गांवों में 6 लाख हेक्टेयर जमीन की सिंचाई और पेयजल की सुविधा सुनिश्चित होगी।

इंदौर-उज्जैन फोरलेन और टूलेन सड़क परियोजना।

सिंहस्थ से पहले इंदौर से उज्जैन के बीच करोड़ों रुपये की लागत से फोरलेन और टूलेन सड़कें बनाई जाएंगी। देपालपुर से उज्जैन के हिंगोरिया तक 32 किमी की टूलेन सड़क बनेगी, जिससे उद्योग और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।

Previous Post Next Post