मुख्य निर्वाचन अधिकारी से हुआ शिकायत
निर्वाचन आयोग मध्य प्रदेश।
बीएलओ के लापरवाही से पूरा परिवार रह गया वंचित अपने मताधिकार से।
प्रार्थी द्वारा जीमेल के माध्यम से मुख्य निर्वाचन आयोग से की गई शिकायत।
रिपब्लिक न्यूज।।
शहडोल // मुख्यालय अंतर्गत जयसिंहनगर विधानसभा क्षेत्र के स्थानीय निवासी अपने मताधिकार से रहेगा पूरा परिवार वांछित वार्ड में पदस्थ बीएलओ की लापरवाही आई सामने।
बुढार रोड शहडोल निवासी सुशील कुमार शर्मा और धर्मपत्नी श्रीमती सुभद्रा शर्मा पुत्र शुभम शर्मा मतदान केंद्र क्रमांक वार्ड से षड्यंत्र कर बीएलओ राजेंद्र शर्मा मतदान केंद्र क्रमांक नरसरहा डिपो 24 / 184 जयसिंहनगर विधानसभा क्षेत्र शहडोल नगर वार्ड नंबर 28 से नाम विलुप्त कर दिए जाने की शिकायत एवं दोषी व्यक्ति के खिलाफ कार्यवाही की शिकायत दर्ज कराई गई।
प्रार्थी द्वारा जब परिवार के साथ अपने मतदान क्रमांक वार्ड नंबर 28 के पोलिंग बूथ पर वोट डालने गया तो वहां पर पता चला कि मेरा और मेरे परिवार का नाम वोटर लिस्ट से विलुप्त कर दिया गया है जब मेरे द्वारा शिकायत की गई तो राजेंद्र शर्मा बीएलओ द्वारा बताया गया कि आपके द्वारा मुझे संपर्क नहीं किया गया था। इसलिए मैंने वोटर लिस्ट से आपका नाम काट दिया आपको जो करना है कर लीजिए अब आपका नाम मध्य प्रदेश में कहीं नहीं जुड़ेगा।
बिना मेरे जानकारी के षड्यंत्र करके मेरा नाम विलुप्त किए जाने पर दोषी व्यक्ति के खिलाफ कार्यवाही की जाए। क्योंकि इस विधानसभा चुनाव में मेरी नागरिकता दोषी व्यक्ति ने अपने स्तर पर खत्म कर दी है और मैं भारत का नागरिक नहीं रह गया। जिससे मैं बेहद आहत हूं। यह कि मेरे द्वारा पिछले वर्ष ही नगर पालिका चुनाव क्षेत्र में मताधिकार का उपयोग पूरे परिवार सहित इसी मतदान क्रमांक में किया गया था।
अनुरोध है उचित कार्रवाई की जाए।
जबकि प्रार्थी जयसिंहनगर विधानसभा क्षेत्र जिला शहडोल मुख्यालय का स्थानीय नगरपालिका वार्ड का निवासी है।
सुशील कुमार शर्मा पिता स्वर्गीय रामकृपाल शर्मा।
इंदिरा चौक शहडोल।
आईडी नंबर है SJ H 19 67 28 0 ।
आधार नंबर है 52 94 066 80 132
