Top News

मतदाता परिचय पत्र के साथ और भी पहचान पत्र दस्तावेज दिखाकर अपना मतदान कर सकते हैं मतदाता।

मतदाता परिचय-पत्र के अलावा 12 वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेजों में से कोई भी एक दस्तावेज दिखाकर मतदाता  कर सकेंगे मतदान।


रिपब्लिक न्यूज।।

शहडोल // MP Election 2023: आज मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। सुबह 7 से मतदान की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है जो शाम 6 बजे तक चलेगी। बड़ी संख्या में लोगों में मतदान के प्रति रुझान देखने को मिल रहा है और सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लोगों की भीड़ दिखाई दे रही है। मतदाता को मतदान करने से पहले अपनी उंगली पर अमिट स्याही का निशान लगवाना पड़ता है और अब यह निशान उनके लिए फायदेमंद साबित होगा। वहीं जो मतदाता अमिट स्याही का निशान नहीं लगवाएंगे उन्हें मतदान नहीं करने दिया जाएगा। लोगों का वोट के प्रति रूझान बढ़ाने के लिए एक नई पहल की गई है।

मतदान करें और छूट पाएं।

17 नवम्बर 2023- निर्वाचन आयोग ने विधानसभा निर्वाचन 2023 में सभी मतदाताओं को क्यू आर कोड वाली मतदाता सूचना पर्ची वितरित की है। क्यू आर कोड वाली मतदाता सूचना पर्ची से मतदाता अपने मतदान केन्द्र का क्रमांक, पता, निर्वाचक नामावली में क्रमांक राज्य और जिले का हेल्पलाइन नम्बर जैसी अन्य महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कर सकेंगे। यदि किसी मतदाता के पास मतदाता सूचना पर्ची नहीं है और उसका नाम मतदाता सूची में है, तो मतदान के लिये फोटोयुक्त वोटर आईडी कार्ड के अलावा 12 वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेजों आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पेन कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, फोटो सहित पेंशन दस्तावेज, केंद्र, राज्य सरकार/पीएसयू/सार्वजनिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा कर्मचारियों को जारी किए गए फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, बैंक/डाकघर द्वारा जारी फोटोयुक्त पासबुक, राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर के तहत आर जीआई द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड, श्रम मंत्रालय की योजना के तहत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, सांसदों/विधायकों/एमएलसी को जारी किए गए आधिकारिक पहचान पत्र और भारत सरकार के सामाजिक न्याय मंत्रालय द्वारा दिव्यांगजनों को जारी यूनिक डिसेबिलिटी आईडी कार्ड में से कोई भी एक दस्तावेज दिखाकर अपना मतदान कर सकता है,।

 अप्रवासी भारतीय मतदाताओं (एनआरआई) को केवल पहचान के लिए अपना मूल पासपोर्ट दिखाना होगा। फोटो ईपिक में किसी मतदाता के फोटोग्राफ आदि का मिलान न हो पाने से मतदाता की पहचान करना संभव नहीं है, उस मतदाता को उपरोक्त 12 वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेजों में से कोई एक दस्तावेज दिखाना होगा। 

प्रातः 5ः30 बजे से मॉकपोल की प्रक्रिया होगी प्रारंभ।।

17 नवंबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक किया जा सकेगा मतदान 

16 नवम्बर 2023- विधानसभा निर्वाचन- 2023 के लिए शहडोल जिले के ब्यौहारी, जयसिंहनगर एवं जैतपुर विधानसभा क्षेत्रों में सभी मतदान केन्द्रों पर 17 नवंबर को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान प्रक्रिया चलेगी।  जिला  निर्वाचन  कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार मतदान शुरू होने के डेढ़ घंटे पहले प्रातः 5ः30 बजे से मॉकपोल की प्रक्रिया प्रारंभ होगी। यह प्रक्रिया अभ्यर्थी या उसके अधिकृत एजेन्ट की उपस्थिति में होगी।

उल्लेखनीय है कि यदि कोई अभ्यर्थी या उसका एजेन्ट मतदान दिवस को सुबह 5ः30 बजे मतदान केन्द्र पर उपस्थित नहीं होता है, तो 15 मिनट तक उसका इंतजार किया जाएगा। इसके बाद मतदान दलों और अन्य सदस्यों की उपस्थिति में मॉकपोल की प्रक्रिया प्रारंभ की जायेगी। न्यूनतम 50 वोट से मॉकपोल किये जाने का प्रावधान है, जिसमें नोटा भी शामिल होगा। मॉकपोल की प्रक्रिया प्रारंभ करने से पूर्व बैलेट यूनिट एवं वीवीपेट को वीवीपेट कम्पार्टमेंट में रखा जाएगा। कंट्रोल यूनिट को पीठासीन अधिकारी की टेबल या मतदान अधिकारी के टेबल पर रखा जाएगा। मतदान को निष्पक्ष निर्भीक और स्वतंत्र बनाने के लिए मतदाताओं के लिए मतदान केन्द्र पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।

Previous Post Next Post