Top News

प्रत्याशियों के क्षेत्रों में होने वाले चुनाव खर्च का हिसाब शासन के पास पहुंचा।

प्रत्याशियों के व्यय पंजी का तृतीय निरीक्षण 14 नवम्बर को किया गया। 



रिपब्लिक न्यूज।।

शहडोल // मुख्यालय के तीनों विधानसभा क्षेत्र पर होने वाले चुनाव खर्च में प्रत्याशियों के द्वारा व्यय भुगतान राशि का हिसाब शासन के पास पहुंचा।

आज दिनांक से 15 नवम्बर 2023- जिला कोषालय अधिकारी राममिलन सिंह ने जानकारी दी है कि विधानसभा निर्वाचन 2023 को दृष्टिगत रखते हुए जिले के प्रत्याशियों के प्रतीक चिंह आवंटन के पश्चात मतदान दिवस तक के अवधि में प्रत्येक प्रत्याशी को निर्वाचन में हुए व्यय पंजी का निरीक्षण 3 बार कराना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त व्यय प्रेक्षक श्री रामसिंह गुर्जर (IRS) के निर्देशानुसार व्यय पंजी का प्रथम निरीक्षण 5 नवम्बर, द्वितीय निरीक्षण 10 नवम्बर एवं तृतीय निरीक्षण 14 नवम्बर 2023 को निर्धारित है। प्रथम 2 चरण क्रमश: 5 नवंबर व 10 नवंबर तथा तृतीय चरण में दिनांक 13.11.2023 तक के व्‍यय का प्रत्याशीयों का लेखा निरीक्षण दिनांक 14 नवंबर 2023 को रिटर्निंग ऑफीसऱ स्‍तर पर सहायक व्‍यय प्रेक्षक के स्‍थानीय कार्यालय में किया गया। 

तृतीय निरीक्षण में विधानसभा क्षेत्र 83 ब्‍यौहारी के सभी पॉंच प्रत्‍याशियों द्वारा व्‍यय लेखा का निरीक्षण कराया गया। प्रत्‍याशियों द्वारा बताये अनुसार शरद जुगलाल कोल (भारतीय जनता पार्टी) कुल व्‍यय राशि- 1563172/-, श्री रामलखन सिंह (भारतीय राष्‍ट्रीय कांग्रेस) कुल व्‍यय राशि रूपये 1604562/-, श्री पुरूषोत्‍तम सिंह (गोणवाना गणतंत्र पार्टी) कुल व्‍यय राशि रूपये 165325/-, श्री रामदरस मांझी (पिपुल्‍स पार्टी ऑफ इंडिया) कुल व्‍यय राशि रूपये 90110/- व देवीदीन बैगा (सपाक्‍स) कुल व्‍यय राशि रूपये 84233/- 

इसी प्रकार विधान सभा क्षेत्र 84- जयसिंहनगर के 11 में से 10 प्रत्‍याशियों द्वारा व्‍यय लेखा निरीक्षण कराया गया। प्रत्‍याशियों द्वारा बताये अनुसार नारेन्‍द्र सिंह मरावी (भारतीय राष्‍ट्रीय कांग्रेस) कुल व्‍यय राशि रूपये- 1363288/-, श्रीमती मनीषा सिंह (भारतीय जनता पार्टी) कुल व्‍यय राशि रूपये- 418800/- रंजीत सिंह 'पिंटू' (बहुजन समाज पार्टी) कुल व्‍यय राशि रूपये- 92454/- कौशलेन्‍द्र कुमार बैगा, (समाजवादी पार्टी ) कुल व्‍यय राशि रूपये- 401890/-, फूलबती सिंह (विन्‍ध जनता पार्टी) कुल व्‍यय राशि रूपये- 147427/- बैगा बिसाहूलाल (पिपुल्‍स पार्टी ऑफ इंडिया 'डेमोक्रेटिक') कुल व्‍यय राशि रूपये- 30000/- मनोज कुमार पनिका (इंडियन्‍स पिपुल्‍स अधिकार पार्टी) कुल व्‍यय राशि रूपये- 146107/-, श्री अजय कोल 'कोला' (निर्दलीय) कुल व्‍यय राशि रूपये- 36132/- कामता सिंह मसराम (निर्दलीय) कुल व्‍यय राशि रूपये- 13400/- कोल रमेश (निर्दलीय) कुल व्‍यय राशि रूपये- 158963/-शिव कुमार बैगा (निर्दलीय) कुल व्‍यय राशि रूपये- 5000/-।

विधान सभा क्षेत्र 84- जयसिंहनगर के प्रत्‍याशी फूलबती सिंह (विन्‍ध जनता पार्टी), /- कामता सिंह मसराम (निर्दलीय) तथा  शिव कुमार बैगा (निर्दलीय) को निर्धारित समय पर लेखा प्रस्‍तूत नहीं करने के कारण भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नोटिस जारी किया गया है।

इसी प्रकार विधान सभा क्षेत्र 85- जैतपुर के 11 में से 8 प्रत्‍याशियों द्वारा व्‍यय लेखा निरीक्षण कराया गया। प्रत्‍याशियों द्वारा बताये अनुसार उमा धुर्वे (भारतीय राष्‍ट्रीय कांग्रेस) कुल व्‍यय राशि रूपये- 230746/- जय सिंह मरावी (भारतीय जनता पार्टी) कुल व्‍यय राशि रूपये- 823703/- कतहुरा (आजाद समाज पार्टी 'कांशीराम') कुल व्‍यय राशि रूपये- 131994/-, काजल बाई (वास्‍तविक भारत पार्टी) कुल व्‍यय राशि रूपये- 80880/- नारायण सिंह कुशराम (बहुजन गोंडवाना पार्टी) कुल व्‍यय राशि रूपये- 41679/-, श्री पाव भीमसेन सिंह (पीपल्‍स पार्टी ऑफ इंडिया 'डेमोक्रेटिक') कुल व्‍यय राशि रूपये- 27200/- फतेबहादुर  (भारतीय शक्ति चेतना पार्टी) कुल व्‍यय राशि रूपये- 15065/- भारत सिंह ओलाड़ी (गोंडवाना गणतंत्र पार्टी) कुल व्‍यय राशि रूपये- 15500/- विक्रम बैगा (विंध्‍य जनता पार्टी) कुल व्‍यय राशि रूपये- 5500/- विशेषर सिंह पाव (समाजवादी पार्टी) कुल व्‍यय राशि रूपये- 81837/- शिव प्रसाद पावले (निर्दलीय) कुल व्‍यय राशि रूपये 34667/-,

उपरोक्‍त् में से 85-जैतपुर के प्रत्‍याशी भारत सिंह ओलाड़ी (गोंडवाना गणतंत्र पार्टी) विक्रम बैगा (विंध्‍य जनता पार्टी) तथा पाव भीमसेन सिंह (पीपल्‍स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक') को निर्धारित समय पर लेखा प्रस्‍तुत नहीं करने के कारण भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नोटिस जारी किया गया है।

Previous Post Next Post