Top News

मतदान करने जाना है देश के विकास में सहभागिता निभाना है अपना फर्ज निभाना है।

एक संदेश मतदाताओं के नाम।

आदरणीय/आत्मीय मित्रो,विनम्र अभिवादन।

दिनांक 17/11/2023 को अपने पोलिंग बूथ पर जाना है, निष्पक्ष मतदान करना है ईमानदार प्रत्याशी का चुनाव करना है।




रिपब्लिक न्यूज।।

शहडोल // प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव होने जा रहा है जिसमें संबंधित मतदाता गण आप सभी से निवेदन है कृपया मतदान करने जरूर जाएं और देश के विकास में योगदान निभाएं।

प्रथम तो आप सभी से अपील है कि मतदान अवश्य करें।और अपने परिजनो,संबंधियों,से शत प्रतिशत मतदान कराएं,ताकि समाज का संख्या बल दर्शित हो,और देश और समाज की दशा/ दिशा तय करने में आप सभी की हिस्सेदारी और समाज हित के प्रति जागरूकता प्रदर्शित हो सके।

लेकिन मतदान से पहले ईमानदार प्रत्याशी का चुनाव करे।

समाज के समक्ष मौजूद विकट चुनौतियों पर गहन चिन्तन करें,आपस में विमर्श करें,और अपनी शक्ति को विभाजित न होने दें, इसे समाज हित के एकमात्र लक्ष्य पर,एकमुश्त केंद्रित करें, और अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए ईमानदार प्रत्याशी का चुनाव कर अपना मतदान जरूर करें।

परिषद परिवार,एक गैर राजनैतिक संगठन है इसलिए किसी राजनैतिक दल का विरोध या समर्थन किए बगैर, निष्पक्ष चुनाव कर मतदान करे।

अपने मताधिकार का उपयोग ऐसे प्रत्याशी के लिए करें,जो समाज की भावना को स्वर दे सके,समाज की पीड़ाओं को अनुभव कर सके,और समाज हित में तत्पर रह सके,और आपके विश्वास की रक्षा कर सके।

हार्दिक शुभकामनाओं सहित।

Previous Post Next Post