स्वच्छता ही प्रकृति एवं जन - मानस की सच्ची सेवा है।
मानव जीवन का सबसे महत्वपूर्ण कार्य प्रकृति वातावरण को स्वच्छ रखना। प्राचार्य धर्मेंद्र द्विवेदी जी
रिपब्लिक न्यूज।।
शहडोल // भारत सरकार एवं मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार 1अक्टूबर 2023 को राष्ट्रपिता पूज्य महात्मा गांधी जी की जन्म जयंती के शुभ अवसर पर प्रातः 10:00 बजे स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन शासकीय महाविद्यालय जयसिंहनगर शहडोल (म.प्र) में किया गया। स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम का शुभारंभ स्वच्छ भारत के प्रतीक पूज्य गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किया गया।
यह स्वच्छता अभियान कार्यक्रम महाविद्यालय के संस्था प्रमुख डॉ. धर्मेंद्र द्विवेदी जी के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। जिन्होंने स्वयं सफाई करते हुए हम सभी को प्रेरित किया। महाविद्यालय प्रांगण के आसपास खेल मैदान, कैंटीन परिसर एवं नए भवन परिसर की साफ - सफाई महाविद्यालय के शिक्षकों कर्मचारियों एवम विद्यार्थियों द्वारा की गई। स्वच्छ भारत अभियान के इस पखवाड़े में स्वच्छ भारत के सूत्रधार पूज्य गांधी जी के सपनों को साकार करने हेतु यह जन - जागरूक स्वच्छता अभियान का एक कदम बड़ा महत्वपूर्ण एवं प्रेरणा प्रद रहा। यह बात सफाई के दौरान आदरणीय प्राचार्य महोदय द्वारा कही गई।
इस स्वच्छता कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के शिक्षकों,कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा जिसमें डॉ. लवकुश दीपेंद्र ,प्रो. सतीश वर्मा, प्रो. गजेंद्र परते,डॉ. मंगल सिंह अहिरवार, डॉक्टर यदुवीर मिश्रा, दिलीप शुक्ला, डॉ. मनावर अली, आदित्य कुमार शुक्ला, शीतेन्द्र पयाशी, वीरेंद्र कुर्मी, श्री राम नरेश चौधरी, जन अभियान परिषद के मेंटर शिक्षक रघुवीर मिश्रा, पवन कुमार पांडेय, ओमप्रकाश शुक्ला, महेंद्र पाल, रामनारायण चौधरी, दुर्गादास,राजू खेल विभाग के खिलाड़ी, एन.एस.एस इकाई की यूनिट सहित विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी रही।

