Top News

विधायक स्वेच्छा अनुदान मद की राशि और चहेतों को भुगतान किया गया राशि, क्षेत्र के विकास की कहानी।

पोस्टर बैनर के दम पर छुट भैय्या नेता नेत्री विधासभा सीट के टिकट का देख रहें हैं सपना।

दल बदलू बंधु नेताओं और नेत्री से रहे सावधान।

स्वयं के विकास के लिए ऐलान पार्टी फंड में एक करोड़ चढ़ौत्री सेवा टिकट भाव का भुगतान।

भोपाल में जमे विधायक बाट रहे शहद पार्टी के संगठन मंत्री कार्यकर्ताओं को सौदा आलाकमान।


रिपब्लिक न्यूज।।

मध्यप्रदेश राज्य के शहडोल संभाग मुख्यालय में जिस तरह से आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए हर पार्टी के नेता सक्रियता नजर आ रहे है। साथ ही सभी पार्टी के सक्रिय नेता अपनी छवि को दिखाने के लिए जिस तरह से पोस्टर बैनर और कार्यक्रमों में उपस्थिति देकर अपनी जन सेवा छवि को सामने दिखने और लुभाने की कोशिश में लगे हुए हैं। इसी क्रम में अब कुछ ऐसे नेताओं और नेत्री लोगो की सक्रियता सामने आ रही है। जिन्होंने कभी जनता के बीच में उनके समस्या को लेकर और उनके मुद्दों को लेकर जुझारू रूप से जन सेवा की भावना कभी भी नहीं दिखलाया परंतु अपनी लोकप्रियता को बढ़ाने के लिए उन्होंने पोस्टर बैनर का सहारा लेकर जनप्रिय और लोकप्रिय खुद को साबित करने के लिए शहरों में अपनी छवि को लोकप्रिय बनाने के लिए इतना प्रयास किया जा रहा है। मानो की जन सेवा भावना इनमें इतनी प्रबल रूप से भरी हुई है इनके अलावा कोई भी दूसरा योग्य उम्मीदवार या प्रतिनिधित्व करता नहीं हो सकता है।

वर्तमान समय में जिस तरह से जन समस्याओं को जानने की होड़ और मुद्दे को सामने लाने की होड़ लगी है ऐसा लग रहा है मानव नेताजी और नेत्री के अंदर मानवता और जन सेवा जाग चुकी है अब वह जनकल्याण के लिए पूर्ण रूप से समर्पित हो चुके हैं। यह भावना कुछ महीनो से कुछ छूट भैया नेता और नेत्री अपने रणनीति के हिसाब से खुद को जनसेवक बतलाने में कमी नहीं छोड़ रहे हैं। जनता भी सब समझ चुकी है परंतु समझने की घड़ी के समय अपने वोटो के द्वारा इनके भ्रम जाल को तोड़ते हुए योग्य और सही उम्मीदवार का चयन करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में अपने वोटो द्वारा अवगत कराएगी।


तब तक इन छोटे भैया नेताओं और नेत्री का पोस्टर बैनर और वर्तमान में यह भूमि पुत्र जागकर जन समस्या के मुद्दों को उठाने का राजनीतिक कार्यक्रम चलता ही रहेगा। जनता को यह निर्णय करना होगा की विकास की दृष्टि से जो उपयुक्त व्यक्ति हो जिसकी छवि बेदाग हो, ईमानदार हो,जन सेवा की भावना प्रबलता के साथ उसके चरित्र में हो और अपने क्षेत्र के विकास के लिए सहायक हो उन व्यक्तियों का चयन कर क्षेत्र के विकास के लिए ऐसे लोगों को अवसर दिया जाना चाहिए। जो कम समय में प्रचार प्रसार के माध्यम के द्वारा या चुनाव का समय आते ही जन समस्या की मुद्दों को उठाने का काम करने वाले नेताओं से बचते हुए योग्य उम्मीदवार का चयन करने से ही क्षेत्र के विकास के साथ जन समस्या के निवारण के लिए उपयुक्त हो सकता है।

विशेष सूत्रों अनुसार प्राप्त जानकारी ।

चुनाव के दिन आ गए नजदीक, पानी की टंकी में दिखने लगी थी लापता सांसद की तस्वीर।

पांच बर्ष से लापता सांसद की तीव्र गति से विकास होने लगा बैनर पोस्टर पर तस्वीरें दिखने लगा। और वही दूसरा सूचना प्राप्त हुआ है दल बदलू नेताओं से रहे सावधान नहीं तो प्रमिला भुगतानी होगी 5 साल और विकास पथ की राह प्रकृति पथ पर शहडोल जिला का पुर्व जयसिंहनगर और वर्तमान व्यौहारी विधानसभा क्षेत्र का है विकास।

काला झंडा लेकर घूमने वाले विधायक का काला कारोबार चल रहा है व्यापार पटेल साहब है सब जन भागीदार।

Previous Post Next Post