शासकीय महाविद्यालय जयसिंहनगर के द्वारा ग्राम चंदेला में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई।
रिपब्लिक न्यूज।।
शहडोल // मुख्यालय जिला जनपद जयसिंहनगर क्षेत्र अंतर्गत शासकीय महाविद्यालय के प्राचार्य धर्मेंद्र द्विवेदी जी के कुशल नेतृत्व मार्गदर्शन व नोडल मतदाता जागरूकता फोरम सदस्य डॉ. लवकुश दीपेन्द्र सहायक प्राध्यापक राजनीति विज्ञान व अन्य प्राध्यापक डॉ. मंगल सिंह अहिरवार, डॉ.ममता पांडे, डॉ. दिलीप शुक्ला, प्रो. उत्तम सिंह के कुशल नेतृत्व प्रयास से ग्राम पंचायत चंदेला का भ्रमण कर मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें कॉलेज के एंबेसडर ने महाविद्यालय के छात्र - छात्राओं को रैली में सहभागिता साथ देने के लिए अभिप्रेरित किया।
चंदेला ग्राम में पैदल मार्च कर स्लोगन व नारों के साथ गांव का भ्रमण किया गया, साथ ही गांव के लोगों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म नंबर 6 का वितरण किया गया और गांव के कई दीवारों पर मतदाता जागरूकता से जुड़े स्लोगन व नारे भी लिखने का कार्य किया गया, मतदान जागरूकता रैली को सफल बनाने में महाविद्यालय और चंदेला गांव के सरपंच दिलीप सिंह कंवर, सहायक सेक्रेटरी कमलेश सिंह अहिरवार का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा,गांव के लोगों ने भी रैली में अपना योगदान दिया,और कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने इसमें अपनी अहम भूमिका अदा किए है।
और साथ साथ शासकीय महाविद्यालय जयसिंहनगर द्वारा नगर पंचायत परिषद जयसिंहनगर क्षेत्र में बड़े पैमाने पर निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली। जिसमें भी महाविद्यालय के छात्र छात्राओं सहित। महाविद्यालय के
प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र द्विवेदी जी के कुशल मार्गदर्शन में नोडल- मतदाता जागरूकता फोरम - डॉ. लवकुश दीपेंद्र सहायक प्राध्यापक राजनीति विज्ञान के कुशल प्रयास से महाविद्यालय के सभी छात्र - छात्राओं द्वारा महाविद्यालय से जयसिंहनगर के गांव होते हुए पूरे नगर के मोहल्लों में कई नारों व स्लोगन के साथ, हाथ में बड़े बैनर, नारों की पट्टी, के साथ रैली महाविद्यालय से लेकर बस स्टैंड, लगभग 2 किलोमीटर तक पैदल निकाली गई, जिसमें बस स्टैंड जयसिंहनगर में मतदाता जागरूकता से जुड़े जन-जन को प्रेरित करने वाले नारे लगाकर समापन किया गया।
इसमें प्रमुख रूप से महाविद्यालय के प्राध्यापकों की सक्रिय सहभागिता रही जिसमें डॉ. मंगल सिंह अहिरवार, डॉ. राजेंद्र प्रसाद वर्मा, डॉ. ममता पांडे, प्रो.उत्तम सिंह, डॉ.कमलेश जायसवाल, डॉ. दिलीप शुक्ला, डॉ. अर्चना जायसवाल, डॉ.मुनव्वर अली, डॉ. पवन कुमार साकेत, डॉ.वीरेंद्र कुर्मी, डॉ. दीपक रानी मिश्रा, डॉ. अशोक कुमार बघेल, सहित महाविद्यालय के स्टाफ देवेंद्र आर्य, विपिन गुप्ता, श्रवण मिश्रा, रैली को सफल बनाने में अपनी सहभागी दिए, साथ में रैली को सफल बनाने में महाविद्यालय के एंबेसडर भूपेश वंशपाल, आस्था तिवारी, आशीष कुमार गुप्ता ने भी बढ़-चढ़कर के अपनी भूमिका निभाई है।


