Top News

किसके जीवन में क्या लिखा कोई नहीं जानता कब कौन समा जाएं काल के गाल में कोई नहीं जानता।

सोहागपुर क्षेत्र रामपुर कालरी खदाना में चली गोली । 

सब एरिया मैनेजर सोहागपुर एरिया व टेक्निकल इंस्पेक्टर की भूमिका संदिग्ध वही जी एम सोहागपुर मौन ?

मामला बिगड़ते देख देर शाम हुआ मामूली धाराओं मे शिकायत दर्ज।

रिपब्लिक न्यूज।।

शहडोल // मुख्यालय जीवन शैली का बदलता स्वरूप पैसा कमाने के लिए अब लोग किसी भी व्यक्ति या फिर किसी के भी जीवन यापन के साथ साथ किसी भी व्यक्ति या अधिकारियों को मौके पर ही मौत की नींद सूला सकते हैं।

लेकिन नाराज सभी कोल ट्रांसपोर्टर्स जब रामपुर से अमलाई थाने गए तब ट्रांसपोर्टरों क थाना प्रभारी शांत करते नजर आये और मामूली धाराओं मे एआईआर दर्ज की, अंततः  मामले पर एसईसीएल सिक्योरिटी गार्ड रामदयाल कोल की शिकायत पर चार अज्ञात लोगों के खिलाफ अमलाई थाना में विभिन्न धाराओं के तहत मामला हुआ दर्ज, जिसमे भादवि की धारा 341, 294, 506, 34।


 संबंधित थानाक्षेत्र पुलिस विभाग की खुली पोल।

शिकायतकर्ताओं ने बताया कि आरोपी अपराधी द्वारा खुलेआम दहशतगर्दी करते हुए कट्टा से फायरिंग की गई उन धाराओं मे एफआईआर क्यों नही ? क्यों अमलाई पुलिस आरोपियों को बचा रही है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि लोकल ट्रांसपोर्टरों को डराने और धमकाने की साजिश है।

 क्या कहा रहे जिम्मेदार संबंधित विभाग अधिकारी। 

महा प्रबंधक सोहागपुर कालरी क्षेत्र, उप महा प्रबंधक, खान प्रबंधक रामपुर सोहागपुर कालरी क्षेत्र एवं संबंधित विभाग अधिकारी और साइड इंचार्ज इन सब से बात कर मामले की जानकारी चाह गई है लेकिन सभी अपने कार्यालय और कार्य क्षेत्र से लापता रहे।


आपके द्वारा मामला की जानकारी आया है यदि आपके बताएं अनुसार ऐसा हुआ है तो निश्चित रूप से कार्यवाही की जाएगी।


Previous Post Next Post