शासकीय महाविद्यालय जयसिंहनगर में चुनावी साक्षरता एवं चुनाव पाठशाला का हुआ आयोजन।
रिपब्लिक न्यूज।।
शहडोल // आज दिनांक को शासकीय महाविद्यालय जयसिंहनगर परिसर कक्ष हाल में मतदाता जागरूकता व चुनाव पाठशाला के संबंध में विषय विशेषज्ञ द्वारा लोकतंत्र की महत्ता पर मतदान में अनिवार्य रूप से भाग लेने व लोकतंत्र को मजबूत बनाने तथा वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने पर एक चुनावी पाठशाला का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम के प्रथम वक्ता चुनाव प्रक्रिया के विशेषज्ञ शासकीय महाविद्यालय जयसिंहनगर के प्राचार्य डॉ.धर्मेंद्र कुमार द्विवेदी जी द्वारा वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने, मतदाता पहचान पत्र के महत्व, और स्वीप कार्यक्रम के संबंध में काफी विस्तार से समस्त छात्र- छात्राओं को अति महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान किए।
द्वितीय वक्ता इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब एवं मतदाता जागरूकता फोरम के नोडल डॉ. लवकुश दीपेंद्र सहायक प्राध्यापक राजनीति विज्ञान द्वारा लोकतंत्र की महत्ता एवं एक-एक वोट की कीमत पर व सरकार निर्माण में जन-जन की भागीदारी कैसे सुनिश्चित हो तथा आमजन तभी गर्व महसूस करेगा जब वह बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग करेगा और अपनी सरकार बनाएगा।
सत प्रतिशत वोट सुनिश्चित हो इस संबंध में छात्र-छात्राओं को काफी विस्तार पूर्वक समझाया गया आभार सहित,
तृतीय और अंतिम वक्त के रूप में डॉ. मंगल सिंह अहिरवार ने छात्र-छात्राओं को वोट करना क्यों जरूरी है सभी की सहभागिता क्यों जरूरी है एक वोट से एक अच्छे व्यक्ति की हार ना हो जाए इसलिए सभी को बढ़ चढ़कर के वोट में हिस्सा लेना है और अंत में सभी का आभार भी व्यक्त किये।
इस कार्यक्रम में डॉ. भागवत राज बरमैया, डॉ. यामिनी विश्वकर्मा, डॉ.विवेक पाठक, डॉ.लक्ष्मी कोल भी उपस्थित रहीं।

