7 दिन में मांगे पूरी नहीं हुई तो राजपूत करणी सेना करेगी चका जाम।
रिपब्लिक न्यूज।।
शहडोल // मुख्यालय जिला के क्षेत्र आज राजपूत करणी सेवा के द्वारा अमलाई ओसीएम में काम कर रही चेन्नई राधे वर्क प्राइवेट लिमिटेड को ज्ञापन दिया गया जिस ज्ञापन में श्रमिकों को पूर्ण वेतन भुगतान, निकले गए श्रमिकों की वापसी एवं व्यक्तियों की योग्यता के अनुसार नौकरी देने की बात कही गई
आपको बता दें की करणी सेना के संभागीय अध्यक्ष देवी सिंह और स्थानीय लोगों के द्वारा एवम् श्री राजपूत करणी सेना के सभी सदस्यों के द्वारा सामूहिक रूप से भारी संख्या में उपस्थित होकर चेन्नई राधे वर्क प्राइवेट लिमिटेड को ज्ञापन दिया गया और ज्ञापन में अगर उनकी मांगे 7 दिन के अंदर पूरी नहीं की जाती है तो चक्का जाम करने और कंपनी के कार्य में बाधा डालने की बात कही गई जिसके जवाब में कंपनी के द्वारा लिखित और मौखिक दोनों आश्वासन दिया गया है कि हम सात दिवस के अंदर आपकी मांगे पूरी करके आपको सूचित करेंगे ।
सम्भागीय अध्यक्ष देवी सिंह ने बताया अगर कंपनी सात दिवस के अंदर मांगे पूरी नहीं करती है तो श्री राजपूत करणी सेवा अपने संगठन पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं और क्षेत्र वासियों के साथ कंपनी के विरुद्ध धरना प्रदर्शन करेगी।
