चमत्कार आंखों से आंसू की जगह निकल रहे पत्थर के टुकड़े डॉक्टर भी हुऐ हैरान।
आंख से आंसू निकलते आप सभी ने देखा होगा है मध्य प्रदेश शहडोल संभाग के अनूपपुर जिला में एक हैरान कर देने का सत्य घटना सामने हैं। आंख से आंसू की जगह पर एक बच्ची की आंख से पत्थर निकल रहा है। बच्ची की आंख से पत्थर निकालने के बाद माता पिता के साथ साथ रिश्ते दार और गांव के लोग भी हैरान रह गए। इसके बाद बच्ची को जिला अस्पताल लाया गया।
जहां नेत्र विभाग के स्पेशलिस्ट डॉक्टर बच्ची का इलाज कर रहे हैं।
रिपब्लिक न्यूज।।
शहडोल // मुख्यालय जिला अनूपपुर में एक बच्ची की आंखों से आंसू की जगह पत्थर के छोटे-छोटे टुकड़े निकल रहे हैं इस खबर को जो भी सुनता है अचंभित चकित रह जा रहा है क्या यह कोई बीमारी है या कुछ और डॉक्टरों के लिए भी यह एक पहेली बन कर रह गया है।
चमत्कार आंखों से आंसू की जगह निकल रहे पत्थर डॉक्टर भी हैरान।
आंख से पत्थर के टुकड़े निकलने की देखिये तस्वीर।
आंखों से आंसू निकलना आम बात है लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि किसी की आंखों से आंसू के बदले पत्थर निकल सकता हैं जानकारी के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे। क्योंकि ये एक सच्ची घटना है। मध्य प्रदेश के अनूपपुर में एक ऐसा ही चौंकाने वाला जानकारी सामने आया है। एक लड़की की आंख से पत्थर निकल रहे हैं माता पिता के साथ परिजन तो परेशान हैं। पूरे इलाके में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है फिलहाल जिला अस्पताल के नेत्र विभाग के डाक्टर जो स्पेशलिस्ट लड़की का इलाज कर रहे है।
जिला अनूपपुर के ग्राम निमहा ग्राम पंचायत की बालिका सरस्वती बाई है। लड़की को पिछले दिनों आई फ्लू की समस्या हुई, लेकिन उसके बाद घर के सारे लोग तब हैरान रह गए जब लड़की की आंखों से पत्थर के टुकड़े निकलने लगा। ऐसा आज तक न किसी ने देखा और न सुना परिजनों ने पहले तो इसे जादू-टोना समझा, लेकिन जब इसकी जानकारी अनूपपुर बीएमओ को मिली तो डीएम अनूपपुर द्वारा अपनी गाड़ी भेज कर बच्ची को जिला चिकित्सालय बुलवाया गया और जहां नेत्र विभाग के विशेषज्ञ डॉक्टर बच्ची का इलाज कर रहे है।
सूत्रों अनुसार प्राप्त जानकारी डॉक्टर ने बताया कि जो पत्थर परिवार वाले दिखा रहे हैं, वह आंखों से किसी भी तरह से संबंधित नहीं है लड़की के खून और अन्य तरह की जांच की जा रही है डॉक्टर के मुताबिक कई बार आंखों में एलर्जी आ जाती है, या कुछ केसों में आंख से निकलने वाली गंदगी भी पत्थर जैसी नजर आती है।
फिलहाल इसकी जांच की जा रही है.
