Top News

शहडोल जिला के तीनों विधायकों के विधानसभा क्षेत्र से रिपोर्ट कार्ड जाएगा हाई कमान जहां होगा इनके तकदीर का फैसला।

शहडोल सर्वेक्षण में तीन प्रवासी विधायको के द्वारा शहडोल जिला के तीनों विधानसभा की टटोले नब्ज, क्षेत्रों से ले रहे विकास कार्यों का प्रमाण पत्र।

विधायको के कराए गए सर्वेक्षण फीडबैक से बीजेपी    के राष्ट्रीय नेतृत्व को कराएंगे अवगत।

प्रवासी विधायक ने इसे बताया भाजपा पार्टी का नया आविष्कार।



रिपब्लिक न्यूज।।

शहडोल // मुख्यालय प्रदेश के चुनावी रण को विजय करने  के लिए इस बार बीजेपी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने अनूठी रणनीति बनाई है। विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा ने मध्य प्रदेश का मैदानी फीडबैक लेने के लिए चार राज्यों से एमपी आए 230 विधायकों में से 3 प्रवासी विधायक को शहडोल की तीनों विधानसभा में भेजा गया जो शहडोल के तीनों विधानसभा की नब्ज टटोल कर इस क्षेत्र के फीडबैक  से बीजेपी के राष्ट्रीय नेतृत्व को अवगत कराएंगे।

इस दौरान जिला के जैतपुर विधासभा क्षेत्र से फीडबैक लेने बिहार राज्य के गया क्षेत्र से आए विधायक ने इसे भाजपा का नया अविष्कार बताया।

विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा पार्टी के संगठन का नया आयाम।

शहडोल जिला के तीनों विधनसभा जैतपुर, जयसिंहनगर व ब्यौहारी विधानसभा क्षेत्र की मैदानी फीडबैक लेने के लिए प्रवास पर आए तीन विद्यायकों को अलग-अलग क्षेत्रों में तीनों विधानसभाओं में यह विधायक मैदानी स्थिति का आकलन करने के पश्चात अपनी रिपोर्ट राष्ट्रीय संगठन को देंगे।

इसी क्रम में जिले के जैतपुर विधासभा क्षेत्र से फीडबैक लेने बिहार से आए विधायक वीरेंद्र सिंह राजपूत ने इसे भाजपा का नया अविष्कार बताया है । 

विधायकों को वर्तमान विधायकों के क्षेत्र में जनता के बीच पकड़ की स्थिति बताने के साथ दावेदारों और भाजपा को कमजोर बना रहे मुद्दों की जानकारी जुटाना है। साथ ही उन विधानसभा क्षेत्रों जहां भाजपा को हार का सामना करना पडा था। ऐसी आकांक्षी विधानसभाओं में भी दावेदारों और अन्य परिस्थितियों की रिपोर्ट तैयार करना है। पार्टी नेताओं की बाहरी विधायकों से तैयार कराई जाने वाली कुंडली को मध्य प्रदेश में प्रवास के बाद ये विधायक केंद्रीय नेतृत्व को सौंपेंगे। इसके बाद केंद्रीय नेतृत्व रिपोर्ट के आधार पर विधानसभा चुनाव की आगामी रणनीति तय करेगा।

खबर लिखे जाने तक जयसिंहनगर और जैतपुर विधानसभा क्षेत्र से दोनों विधायकों का विरोध जनता ने नहीं जताया है विश्वास के साथ खरे उतरते नज़र आए। लेकिन वही व्यौहारी विधानसभा क्षेत्र के विधायक शरद कोल की रिपोर्ट कार्ड नहीं उपलब्ध हो सका है।

बहुत जल्द अगले अंक में प्रकाशित होगा व्यौहारी विधानसभा क्षेत्र का रिपोर्टकार्ड।

विशेष सूत्रों अनुसार प्राप्त जानकारी स्थानीय स्तर पर जनता करेगी फैसला।

वीरेंद्र सिंह राजपूत  बिहार प्रदेश गया से आए विधायक।  

मनीषा सिंह  जैतपुर विधानसभा क्षेत्र विधायिका।

Previous Post Next Post