अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष में जिले के स्टेडियम में खेल कार्यक्रम का आयोजन।
शिवानी पैरामेडिकल कॉलेज के तरफ से भव्य खेल कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें संस्था के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
रिपब्लिक न्यूज ।।
शहडोल // अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस पर जिला के नगर पर संचालित संस्था शिवानी पैरामेडिकल कालेज शहडोल मुख्यालय के परिसर में अध्ययनरत नर्सिंग छात्र छात्राओं द्वारा इन डोर आउटडोर गेम्स का आयोजन किया गया जिसमें कई तरह की खेल गतिविधियां आयोजित किया गया एवं छात्र छात्राओं के बीच क्रिकेट मैच प्रतियोगिता का आयोजन भी स्थानीय गांधी स्टेडियम शहडोल में किया गया।
जहां संभागीय क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सुनील खरे जी द्वारा छात्र छात्राओं से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर संभागीय क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष धीरेश दीक्षित सचिव अजय द्विवेदी कोच आशुतोष श्रीवास्तव सोनू राबिंसन एवं संस्था शिवानी पैरामेडिकल कालेज संचालक डॉ डीके द्विवेदी की तरफ से नर्सिंग प्रभारी मंगला श्रीवास सीता शर्मा दिव्या लखेरा नीतू जयसवाल सुमन विश्वकर्मा प्रीति विश्वकर्मा ज्योति पांडेय उजमा कुरैशी यास्मीन रामेश्वर प्रजापति सुनील प्रजापति प्रीति मैम एवं अन्य नर्सिंग स्टाफ उपस्थित रहे।

