शहडोल के भूमफिया व्यापारियों द्वारा मध्यप्रदेश शासन की भूमि पर अवैध कब्जा कर प्लाटिंग कार्य के लिए पांवों पसार रहे है।
भू माफियाओं की तरह व्यापारी भी शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा करते हुए बाढ़ लगा दे रहे हैं।
भू माफियाओं का शासकीय भूमि पर प्लाटिंग कार्य का बढ़ता कारवां।

रिपब्लिक न्यूज।।
शहडोल // मुख्यालय जिला प्रशासन नगर अंतर्गत कई भू माफियाओं के द्वारा मुख्यालय से लगे आसपास के शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा करने में हावी हो रहे हैं और वही शासन के नुमाइंदे नतमस्तक होकर इस खेल की कलाकारी देख रहे हैं और स्वयं उनके अवैध कब्जे को सही ठहरा कर उनके द्वारा शासकीय भूमि पर बिल्डिंग मकान के साथ-साथ बाउंड्री वॉल कराने का ठेका दिलाने का आदेश लेकर रखते हैं।
कुछ दिन पहले कोई सिंह साहब के साथ एक वकील शुक्ला के मिलीभगत से मेडिकल कॉलेज के आस पास ग्राम पंचायत चांपा, जमुई, कुदरी, के क्षेत्रफल अवैध कब्जा कर प्लाटिंग के माध्यम से कई जमीन बेचा गया। वही शासकीय शिक्षक डी एस शुक्ला के द्वारा कई जगहों पर प्लाटिंग कार्य के साथ-साथ शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा कर प्लाटिंग करते हुए पत्नी और भांजे के नाम पर जमीन बेचने का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। भू माफिया बनाम शासकीय शिक्षक डी एस शुक्ला नौरोजाबाद विकास खण्ड शिक्षा केंद्र उमरिया जिला क्षेत्र पर पदस्थ हैं। लेकिन शिक्षक डीएस शुक्ला पत्नी और भांजे अजय पांडे के नाम पर कई अवैध प्लाट बेचने का कारोबार व्यापार किया गया है, जिस पर अजय पांडे नामक व्यक्ति के द्वारा फर्जी तरीके से रजिस्ट्री पट्टा और नामांकन करने पर कई बार जेल की हवा खाकर बाहर निकले हैं।
शासकीय भूमि जहां पर अवैध कब्जा किया गया।
एक ऐसा ही मामला शहडोल मुख्यालय के नगर से लगा हुआ पिपरिया ग्राम पंचायत से पहले शासकीय भूमि नदी जो कि शहडोल से रीवा रोड पर स्थित नदी के भूमि पर बाउंड्री वाल निर्माण कराकर अवैध कब्जा व्यापारी के द्वारा किया जा रहा है।
सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है शहडोल के रस्तोगी नाम व्यापारी व्यक्ति के द्वारा शासकीय भूमि पर बहने वाली नदी में अवैध कब्जा किया जा रहा है।
