Top News

निर्माणधीन हो रहे मकान के बरामदे में खून से लथपथ मिला चौकीदार का शव।


रिपब्लिक न्यूज।।

शहडोल // मुख्यालय अंतर्गत धनपुरी नगर पालिका परिषद के वार्ड न. एक थाना  बुढार क्षेत्र घर के बरामदे में चौकीदार का रक्त  रंजित मिला शव, हत्या की आशंका, सर पर है गंभीर चोट,. 65 वर्षीय शिव प्रसाद लोधी का लहूलुहान मिला शव, कथित मुकुंद चौरसिया के निर्माणधीन मकान में चौकीदारी करते थे शिव प्रसाद, मौके पर बुढार पुलिस मौजूद, बुढार थाना क्षेत्र के  साइडिंग टोला रोड की घटना।                                                          

पुलिस  चोरों  पर  जता  रही  है हत्या  की  आशंका  और  हत्या  के  एंगल  से  जांच  में  जुटी  पुलिस,  घर  का  पूरा  सामान  बिखरा  हुआ  मिला  है  कुछ  सामान  घर  के  बाहर  भी पड़ा मिला वही पुलिस  आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है।                                                      


पुलिस के अनुसार चुकी मृतक के सर पर गम्भीर चोट के निशान हैं जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है की रात में कोई चोरी कि नियत से आया हो और अपने इरादे पर कामयाब ना होने की वजह से चौकीदार की हत्या का के चला गया हो पुलिस चौकीदार के परिजनों से भी पूछताछ  कर रही है।

Previous Post Next Post