Top News

शासकीय विद्यालयों में चल रहा विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी का निरीक्षण।

शासन की मंशा अनुसार विद्यालयों का किया जा रहा निरीक्षण।


विद्यालय के सभी कर्मचारियों को दिए जा रहे निर्देश समय का रखें विशेष ध्यान।

रिपब्लिक न्यूज शहडोल।।

शहडोल // मुख्यालय जिला के सभी शासकीय विद्यालयों का निरीक्षण किया जा रहा है। और साथ में विद्यालयों में पदस्थ सभी शिक्षकों को समझाइश दिया जा रहा है विद्यालय परिसर में पहुंचने का समय का ध्यान रखें। विद्यालय में उपस्थित सभी छात्रों का विशेष ध्यान रखें विद्यालय परिसर से छात्रों को बाहर नहीं निकलने दिया जाए। बच्चों के लिए शासन से आदेश अनुसार माध्यन भोजन का विशेष ध्यान रखा करें।

 इसी बीच आज दिनांक 12 अगस्त 2023 को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिंहपुर जिला शहडोल का भी विकासखंड शिक्षा अधिकारी शिव प्रताप सिंह चंदेल जी के द्वारा निरीक्षण किया गया विद्यालय में उपस्थित सभी छात्र, छात्रों एवं शिक्षकों और शिक्षिकाओं को उचित मार्गदर्शन प्रदान किया गया छात्रों के बीच अपने अनुभव साझा करते हुए संस्था प्रधान प्राचार्य डीसी शुक्ला एवं समस्त एकीकृत शाला के कर्मचारी उपस्थित थे।


अगर जिला के सभी विद्यालयों का निरीक्षण किया जाए तो निश्चित प्रत्येक दिन किसी ना किसी विकासखंड शिक्षा अधिकारी क्षेत्र के विद्यालयों में एक-एक शिक्षक अनुपस्थित मिलेंगे और जो विद्यालय शिक्षक बिहीन  हो गए हैं।


स्थानांतरण नीति के आधार पर शिक्षकों के स्थानांतरण किए गए हैं निश्चित वह स्थानांतरण रद्द कर दिया जाएगा जिससे विद्यालय समय सीमा तक विद्यालय में उपस्थित छात्रों को पढ़ाया जा सकें।

Previous Post Next Post