जिला के कागज़ कारखाने में हुआ बहुत बड़ा हादसा एक मज़दूर की हुई मौत।
टैंक में काफी जंग लग चुका था जिसके कारण टैंक खराब होगा अधिक गैस इस के कारण टैंक फटा जिससे कई मजदूर हुए घायल।
कागज कारखाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार वायरल प्लांट में तकनीकी खराबी के कारण मशीन काम करना बंद हो गया था जिस कारण बहुत बड़ा हादसा हुआ।
रिपब्लिक न्यूज।।
शहडोल // मुख्यालय जिला के कागज कारखाना ओपीएम ओरिएंट पेपर मिल अमलाई में वायरल टैंक फटने से एक मज़दूर की मौत लगभग आठ मजदूर घायल हुए। ओरियंट पेपर मिल प्रबंधक के द्वारा घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार के साथ हॉस्पिटल पर एडमिट कराया गया और वही मौके पर जिस मजदूर की मौत हुई उसके शव को निकलवा कर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को शव अंतिम संस्कार के लिए सौंपा गया मौके पर संबंधित थाना प्रभारी के साथ कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
एशिया का सबसे बड़ा कागज कारखाना ओपीएम ओरिएंट पेपर मिल अमलाई में पुरानी मशीनों की रिपेयरिंग न कराने के कारण और कमीशन खोरी ठेका पर ठेका देने की प्रथा ओरिएंट पेपर मिल में हमेशा से हादसा हो रही है जिस कारण आज सुबह लगभग काम जैसे ही शुरुआत हुआ समय जो कि लगभग 10:00 बजे के आसपास प्लांट के अंदर टैंक फटने से हादसा हुआ पल्प टैंक जो फटा है कई बर्ष पुराना था जंग लगने से काफी खराब हो चुका था अधिक मात्रा में गैस के रूप में लीकेज जैसा संकेत हो रहा था।
लेकिन कारखाने का संबंधित सेफ्टी अधिकारी कर्मचारियों और प्लांट के मैनेजर की अनदेखी के कारण ओरियंट पेपर मिल अमलाई कागज कारखाने में बड़ा हादसा हुआ है।
जिसमें बकहो निवासी रावेन्द्र तिवारी नामक मजदूर की प्लांट में तकनीकी खराबी के कारण पल्प टैंक फटने से मौके पर ही मौत हो गई।
रावेंद्र तिवारी नगर पंचायत परिषद बकहो के निवासी उम्र 59 बर्ष की मौत हो गई मामला ओरिएंट पेपर मिल पल्प मील के पास टैंक लीक होने के कार सुबह के समय लगभग 10 बजे के आसपास प्लांट के अंदर।
विशेष सूत्रों अनुसार प्राप्त जानकारी ।
कारखाने में पदस्थ वाइस प्रेसिडेंट दीपक पांडे हादसे के समय वही घटना स्थल पर ही मौजूद रहे इन्हीं के देखरेख में प्लांट का मेंटेनेंस हुआ करता रहा लेकिन हादसे के समय दीपक पांडे जोकि वहीं मौजूद थे जैसे घटना घटी दीपक पांडे कुछ समय बाद वहां से फरार हो गए और कंपनी के द्वारा परिवार वालों को प्रलोभन देकर कुछ चंद सिक्कों में खरीद लिए।
स्थानीय लोग जो रहवासी है वही के दबे जुबान कंपनी के बगावत के लिए कहां क्यों ना हो f.i.r. संबंधित अधिकारी और कारखाना प्रबंधक के ऊपर जिनके द्वारा इतनी बड़ी लापरवाही बरती गई और एक मजदूर की जान गई 8 मजदूर घायल हुए पुलिस प्रशासन भी हुई शांत कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खाना पूर्ति संबंधित पुलिस प्रशासन के द्वारा।

