Top News

काम मेरा नाम तेरा के तर्ज पर चल रहा था रहीम का अवैध कारोबार व्यापार।

अवैध कबाड़ करोबारी रहीम को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया।

कई बर्षो से मुख्यालय के नगर विकास क्षेत्र सोहागपुर थाना क्षेत्र नगर पालिका परिषद शहडोल के वार्ड नं एक सोहागपुर में रहीम भाई का अवैध कबाड़ का धंधा जोरों पर संचालित है।


रिपब्लिक न्यूज।।

शहडोल मुख्यालय अंतर्गत जिला के सोहागपुर थाना क्षेत्र स्थित अब्दुल रहीम अंसारी (कबाड़ी) पिता अब्दुल कबीर अंसारी निवासी वार्ड नंबर 1 सोहागपुर को न्यायालय कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट शहडोल द्वारा जारी किया गया कारण बताओ नोटिस। 

रहीम भाई (कबाड़ी) द्वारा लगातार कुछ वर्षों से चोरी के माल खरीदना एवं नकबजनी करना गुंडागर्दी कर भय एवं आतंक का वातावरण निर्मित करना व आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए अपना एक सक्रिय गिरोह बनाकर थाना क्षेत्र एवं जिले की सीमाओं में लगातार अपराध घटित कर आम जनमानस को समान रूप से स्वतंत्र रहना व जीना मुश्किल किया गया है। जिस पर कारण बताओ नोटिस जारी कर रहीम कबाड़ी से उसका पक्ष पूछा गया है। रहीम कबाड़ी के खिलाफ जिले की कई थानों में अपराध पंजीबद्ध है। जिसमें अपराध क्रमांक 60/23 भादवि की धारा 447, 380, 411, अपराध क्रमांक 159/23 भादवि की धारा 457, 380, अपराध क्रमांक 1/22 धारा 107, 116 (3), अपराध क्रमांक 39/23 धारा 110, इस्तगासा क्रमांक 2/22 धारा 41 (1-4) भादवि की धारा 379 एवं इस्तगासा क्रमांक 2/23 धारा 41 (1-4) भादवि की धारा 379 अपराध करना शामिल है। नोटिस दिनांक 19 जुलाई 2023 को जारी किया गया था। 

Previous Post Next Post