नव आधार वेलफेयर एंड कल्चर सोसायटी बैतूल को कारण बताओ नोटिस जारी
रिपब्लिक न्यूज //
शहडोल // मुख्यालय जिला चिकित्सालय में पर्ची कटने वाले ठेका कम्पनी को 22 जुलाई 2023 को सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक शहडोल के द्वारा नोटिस भेजा गया है। सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक ने जानकारी दी है कि नव आधार वेलफेयर एंड कल्चर सोसायटी बैतूल को कारण बताओ नोटिस जारी कर कहा गया है कि शहडोल जिला अस्पताल में मरीज के साथ धोखाधड़ी कर पर्ची में निःशुल्क दिखाकर वसूल रहे पैसे के संबंध में सिविल सर्जन के द्वारा जिला चिकित्सालय में ऐसा कृत्य क्यों किया जा रहा है। जिससे चिकित्सालय की छवि धूमिल हो रही हैं। तीन दिवस के अन्दर अपना जवाब इस कार्यालय को लिखित रूप से पत्र प्रस्तुत करें।
जवाब संतोषजनक न पाये जाने पर आपके विरूद्ध ठेका की राशि में कटौती की कार्यवाही की जावेगी। साथ ही सिविल सर्जन ने बताया है कि उक्त संबंध के जांच हेतु जिला अस्पताल के डॉ मुकुंद चतुर्वेदी, पी डी शर्मा, कमलेंद्र मिश्रा को नियुक्त किया गया है।
विशेष सूत्रों अनुसार प्राप्त जानकारी हमारे नाम की पर्ची कटने से पहले भुगतान कर दिया करो अगर काम करना है।
