रिपब्लिक न्यूज़।।
शहडोल मुख्यालय जिला बुढार थाना पुलिस-प्रशासन द्वारा पशु क्रूरता के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाहीं करने में एक ऐसा मामला सामने आया जिसमें एक ट्रक में ले जाएं जा रहे 13 जरसी गाय एवं 12 बछड़ों को छुड़ाया गया और ट्रक जप्त कर सुरक्षित थाना परिसर में खड़ा किया गया।
पुलिस अधीक्षक शहडोल डॉ. संजय कुमार अग्रवाल के निर्देशन अनुसार जिले में पशु तस्करी एवं पशुओं के साथ क्रूरता करने वालों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में थाना बुढार पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए एक ट्रक में अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे 13 नग जरसी गाय एवं 12 नग बछड़ों, कुल 25 मवेशियों को सुरक्षित बरामद किया गया।
दिनांक 04.09.2026 को थाना बुढार में कस्बा एवं देहात भ्रमण के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक ट्रक में गायों को भरकर बुढार की ओर लाया जा रहा है। सूचना की तस्दीक हेतु पकरिया चौराहा रोड पर नाकाबंदी की गई। रात्रि में ट्रक क्रमांक UP 70 GT 0108 आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर चालक द्वारा ट्रक रोकने पर पूछताछ में चालक ने अपना नाम अंजनी त्रिपाठी पिता सच्चिदानंद त्रिपाठी, उम्र 50 वर्ष, निवासी ग्राम चुगीनाका, ब्यौहारी, जिला शहडोल बताया। ट्रक में बैठे व्यक्ति ने अपना नाम मनीष कुमार साहू पिता लक्ष्मीनारायण साहू, उम्र 50 वर्ष, निवासी गोडपारा खोआ मंडी, जिला बिलासपुर (छ.ग.) बताया।
ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें 13 नग जरसी गाय एवं 12 नग बछड़े, कुल 25 मवेशी ठूंस-ठूंसकर भरे हुए पाए गए। पशुओं के परिवहन संबंधी चालक द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया।
मौके पर विधिवत कार्यवाही करते हुए ट्रक सहित 13 जरसी गाय एवं 12 बछड़ों को जप्त कर पुलिस कब्जे में लिया गया। जप्त ट्रक को सुरक्षित थाना परिसर में खड़ा कराया गया तथा मवेशियों को सुरक्षित रूप से ट्रक से उतरवाकर डेयरी, बुढार में सुरक्षार्थ रखा गया। मवेशियों का स्वास्थ्य परीक्षण पृथक से कराया जा रहा है।
प्रकरण में प्रथम दृष्टया पशु तस्करी एवं पशुओं के साथ क्रूरता किया जाना पाए जाने पर आरोपी अंजनी त्रिपाठी एवं मनीष कुमार साहू के विरुद्ध म.प्र. कृषक अधिनियम एवं पशु क्रूरता अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। वाहन स्वामी सौरभ सिंह पिता सुनील सिंह, उम्र 27 वर्ष, निवासी मंगला चौक, बिलासपुर (छ.ग.) के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
सराहनीय भूमिका - उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी निरी. संजय कुमार जायसवाल के नेतृत्व में सउनि. क्लेमेंट जॉन एवं आर. करण कुमार की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही।
वहीं दूसरी इसी क्रम में थाना सीधी पुलिस को भी बड़ी सफलता मिली है। क्षेत्र में लगातार हो रही मवेशी चोरी की शिकायतों पर त्वरित जांच करते हुए पुलिस ने गिरोह का खुलासा किया है।
पुलिस द्वारा कार्यवाही - दिनांक 05.09.2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने संदेही छोटू उर्फ छोटे खान (निवासी मैहर/हाल सीधी) और संजय कुमार गुप्ता उर्फ चिंटू (निवासी सीधी) को अभिरक्षा में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने ग्राम पोड़ी, शारदपुर और डोम्हार से मवेशी (पड़ा एवं भैंस) चोरी करना और उन्हें पिकअप वाहन (MP53ZF3190) के जरिए उत्तर प्रदेश ले जाकर बेचना स्वीकार किया।
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर जंगल में छिपाकर रखे गए 3 नग जीवित पड़ा, पूर्व में बेचे गए मवेशियों की बिक्री के 10,000 रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन सहित कुल 8,40,000 रुपये का मशरूका जप्त किया है।
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय जयसिंहनगर के समक्ष पेश किया गया है। वारदात में शामिल दो अन्य आरोपी (मोनू खान और विक्रम खान) फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।
सराहनीय भूमिका
सराहनीय भूमिका- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सीधी निरीक्षक सेवान्दर राम भगत, सउनि. गुलाब सिंह, सउनि. दयाराम दुबे, सउनि. अमेरिका दास, सउनि. सुरेन्द्र कुशवाहा, प्रआर. अनिराज सिंह, आर. सतीश सिंह, आर. उदयभान सिंह, आर. शुभम अखण्डे एवं आर. रमेश वर्मा की महत्वपूर्ण
भूमिका रही।