Top News

संसद का वैश्विक मंच पर चयन।

शहडोल संसद का वैश्विक मंच पर चयन।

 

रिपब्लिक न्यूज़।।

शहडोल मुख्यालय जिले की बेटी का वैश्विक सम्मान - लोकसभा अध्यक्ष द्वारा चयन 4 सितंबर से उज़्बेकिस्तान के चार दिवसीय दौरे पर जाएंगी सांसद हिमाद्री सिंह, 30 अगस्त को प्रधानमंत्री मोदी जी को मिले उज़्बेकिस्तान के सर्वोच्च सम्मान ने बढ़ाया देश का गौरव, वेंकटनगर में 5 सितंबर को जनता देगी विकास की हरी झंडी।

शहडोल संसदीय क्षेत्र के लिए आने वाले दिन ऐतिहासिक और गर्व से भरा है। 

भारतीय कूटनीति का स्वर्णिम दिन: 30 अगस्त 2026

30 अगस्त 2026, रविवार को उज़्बेकिस्तान के राष्ट्रपति महामहिम शवकत मिर्जियोयेव ने भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उज़्बेकिस्तान के सर्वोच्च राजकीय एवं नागरिक सम्मान 'ओली दराजली दोस्तलिक (Oliy Darajali Do'stlik) - उच्चतम मित्रता ऑर्डर' से सम्मानित किया। प्रधानमंत्री जी ने कहा कि यह सम्मान उनका व्यक्तिगत नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है और उन्होंने इसे भारत-उज़्बेकिस्तान की सदियों पुरानी मित्रता को समर्पित किया। इसी अवसर पर दोनों देशों ने अपने संबंधों को Comprehensive Strategic Partnership में बदलने का ऐतिहासिक निर्णय लिया। 

उसी कड़ी में शहडोल की बेटी हिमाद्री सिह का वैश्विक मंच पर चयन। 

इसी ऐतिहासिक मित्रता को और सशक्त करने के लिए लोकसभा अध्यक्ष के द्वारा माननीय सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह को भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चयन किया गया। दिनांक 04 सितंबर से 07 सितंबर 2026 तक चार दिवसीय यात्रा पर तीन युवा सांसदों का प्रतिनिधिमंडल उज़्बेकिस्तान जा रहा है।

लोकसभा अध्यक्ष द्वारा मार्च 2026 में गठित भारत-उज़्बेकिस्तान संसदीय मैत्री समूह (India-Uzbekistan Parliamentary Friendship Group) में देश की 543 सदस्यीय लोकसभा से केवल तीन युवा सांसदों का चयन किया गया है। इसमें शहडोल की बेटी सांसद हिमाद्री सिंह संसदीय क्षेत्र शहडोल का नाम शामिल होना पूरे मध्यप्रदेश और शहडोल संसदीय क्षेत्र के लिए बड़े गर्व की बात है।

शहडोल की बेटी, युवा नेतृत्व की पहचान।

हिमाद्री सिंह जी शहडोल की धरती की वह बेटी हैं जिन्होंने आदिवासी समाज की युवा महिला के रूप में संसद में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। पूज्य माता-पिता दोनों के सांसद रहने की गौरवशाली विरासत को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने सिद्ध किया है कि युवा शक्ति जब सेवा के भाव से आती है तो वह वैश्विक मंच पर भी देश का नाम रोशन करती है। उनका यह चयन इस बात का प्रमाण है कि शहडोल की आवाज अब केवल दिल्ली तक नहीं, बल्कि वैश्विक मंचों तक सुनी जा रही है।

वेंकटनगर को मिली विकास की सौगात।

विदेश में देश का मान बढ़ाने के साथ-साथ सांसद ने अपने क्षेत्र की जमीनी समस्या को भी नहीं भुलाया। वेंकटनगर रेलवे स्टेशन बिलासपुर-कटनी रेल खंड का महत्वपूर्ण व्यावसायिक केंद्र है। कोरोना काल में बंद हुई बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस (18233/18234) के ठहराव को पुनः बहाल कराने के लिए सांसद ने रेल मंत्रालय और दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के समक्ष लगातार पैरवी की, जिसका परिणाम है कि मंत्रालय ने ठहराव को पुनः मंजूरी दे दी है।

05 सितंबर को जनता द्वारा ऐतिहासिक हरी झंडी।

चूंकि सांसद हिमाद्री सिंह जी 05 सितंबर से उज़्बेकिस्तान के राजकीय दौरे पर रहेंगी, इसलिए दिनांक 05 सितंबर 2026 को वेंकटनगर रेलवे स्टेशन पर नर्मदा एक्सप्रेस को स्थानीय ग्रामीणों, व्यापारियों, भाजपा पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों द्वारा ही हरी झंडी दिखाकर पुनः शुभारंभ किया जाएगा। यह लोकतांत्रिक मूल्यों और जन-भागीदारी की ऐतिहासिक मिसाल होगी।

Previous Post Next Post